विधि विधान से रश्मि सिंह ने किया 2 नए खरीदी केन्द्र का शुभारम्भ..प्रमोद आशीष के साथ किया पौधरोपण.कहा..किसानों की खुशी में प्रदेश खुश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर ( टेकचंद कारड़ा)– तखतपुर विधानसभा के ग्राम कोड़ापुरी और विंध्यासर में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक और संसदीय रश्मि आशीष सिंह ने धान खरीदी के पहले विधि विधान से पूजा पाठ कर केन्द्र का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक और आशीष सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
 
        संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने तखतपुर विधानसभा के कोड़ापुरी और विन्ध्यासार में दो नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारम्भ किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन प्रमोद नायक और आशीष सिंह ने रश्मि सिंह के साथ विधि विधान पूजा पाठ किया। तीनों नेताओं ने मौके पर ही किसान का धान तौल किया। आपरेटर ने भी तौल को दर्ज कर धान खरीदी का श्रीगणेश किया।
 
            रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि धान खरीदी उत्सव में सभी किसानों का स्वागत है। भूपेश सरकार किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होने दुहराया कि किसी भी धान खरीदी केन्द्र से यदि किसानों के साथ अन्याय की शिकायत मिलती है। तो हरगिज बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
 
            रश्मि ने बताया कि इस साल रिकार्ड तोड़ धान का उत्पादन हुआ है। भूपेश सरकार अपने वादा के अनुसार धान खरीद रही है। इस बात को लेकर विपक्ष परेशान और हैरान है। वारदाना की भी कमी नहीं है। जबकि बारदाना आपूर्ति को लेकर भाजपा नेता रोड़ा अटकाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
 
           मौके पर रश्मि सिंह, आशीष सिंह और प्रमोद नायक ने पौधरोपण भी किया। साथ ही पौधों को पेड़ बनाने की जिम्मेदारी किसान और जनता के कंधों को दिया।
 
            इस अवसर पर धर्मेश दुबे अशोक साहू,रामकुमार पटेल ,टिकेश साहू,अंजना लझ्मी खांडे ,सुखदेव सिंगरौल,होरी लाल हर प्रसाद कौशिक, गोविंद सिंह राजपूत, अमित साहू,जगदीश यादव,रोहिणी राजपूत, उषा रामेश्वर साहू,भागबली यादव,भीम कौशिक,लझ्मी प्रसाद श्रीवास, अर्जुन खर्रे,अलख निर्मलकर, उदय वासुदेव सुषमा भारद्वाज,  ,रीता मोहन भारद्वाज,राजू साहू,उमा साहू,रामझूल साहू,लोमेश साहू,छेदीराम साहू,परसराम साहू,रामावतार साहू,बालमुकुंद जायसवाल गनेशी राजपूत, मनहरण राजपूत,साधना साहू,पुनीता श्रीवास,अक्षय मेहता विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close