अरपा को साफ रखने अरपा अर्पण अभियान का अभियान..जगह जगह लगाया चेतावनी बोर्ड.. कार्यक्रम में निगम अधिकारियों ने किया शिरकत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-अरपा अर्पण महाअभियान संगठन ने जनआंदोलन चलाकर अरपा के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया है। संगठन के अध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया कि अरपा नदी को बचाने के लिए हम सबको संगठित होकर काम करना होगा ।इसके बाद ही बिलासपुर की जीवन दायिनी को बचाया जा सकेगा।
 
              श्याम मोहन ने बताया कि हमेशा देखने में आया है कि लोग अरपा पुल से नदी में कचरा फेकंते हैं। जन आंदोलन के माध्यम से पुलों के आसपास , महामाया चौक, प्रताप टाकीज के पास, शनिचरी और दयालबंद पुल के दोनों ओर बोर्ड लगा कर लोगों को अरपा मैया को स्वच्छ रखने / कचरा और फूल- माला ना डालने का लगातार निवेदन किया जा रहा है।
 
            अरपा को गंदगी से दूर रखने के लिए सभी जगह बोर्ड लगाया गया। बोर्ड का अनावरण अपर आयुक्त महोदय राकेश जायसवाल के हाथों किया गया।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खंजाची कुम्हार इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 
            कार्यक्रम का संचालन श्याम मोहन दुबे (ब्रांड एंबेसडर नगर निगम बिलासपुर) ने किया। ,कार्यक्रम में जय पाठक, राजीव छुरा,  विठ्ठल भैया, दिग्विजय पाठक, मनीष पुरी, जयंत श्रीवास्तव,  संजय जायसवाल, अनुस्का, वर्षा ताम्रकार, चारू,  शारदा गौरहा , श्रीधर गौरहा , आशुतोष शर्मा, आशुतोष तिवारी, गिरीश दुबे , आर्य दुबे, व्यंकटेश और गणमान्य नागरिक के साथ अरपा अर्पण महाअभियान परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही ।
TAGGED:
close