सावधानः बढ़ रहे कोरोना के मरीज…स्वास्थ्य विभाग की खबर…22 अप्रैल को 30 मरीजों की हुई पहचान…16 महिलाएं शामिल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसा्र 22 अप्रैल को कुल 30 कोरोना पाजीटिव मरीजों की पहचान हुई है। सर्वाधिक मरीज बिलासपुर शहर से पाए गए हैं। जबकि मस्तूरी मं 6 मरीजों की पहचान हुई है। अब तक जिले में कुल कुल 369 लोगों का टेस्ट किया गया। कुल 250 लोग पाजीटिव पाए गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 369 लोगों के टेस्ट में कुल 250 से अधिक लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। जगह जगह किए जा रहे टेस्ट में बिलासपुर नगर समेत बिल्हा, मस्तूरी, बेलतरा क्षेत्र समेत रायपुर के भी लोग पाजीटिव मिले हैं।  

22 अप्रैल को कुल 30  लोगों में कोरोना पाजीटिव के लक्षण पाए गए हैं। इसमें महिला कोरोना पाजीटिव की संख्या 16 है। जबकि पुरूष पाजीटिव मरीजों की संख्या 14 है। टेस्ट के दौरान 5 साल की बच्ची में भी कोरोना पाजीटिव लक्षण मिले हैं। सभी मरीजों को लोगों से सम्पर्क नहीं किए जाने के साथ ही आइसोलेट रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नियमानुसार दवाई लेने की सलाह दी गयी है। 

 जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि लोग मास्क का प्रयोग करें। हमेशा सेनेटाइजर साथ रखें। साबुह से समय समय पर हाथ धोएं। किसी प्रकार की सर्दी खांसी और बुखार का लक्षण पाए जाने पर तत्काल सेन्टर पहुंचकर कोरोना टेस्ट कराएं।

close