CG-महापौर की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी,स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने राजनेताओं को भी अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया है। भाजपा कांग्रेस अलग अलग नेताओं के बाद अब भिलाई महापौर और विधायक देवेन्द्र यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देवेन्द्र यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ महसूस होने पे होम आइसोलेशन पे था। आज कोविड 19 रैपिड टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।किसी को भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है,पिछले दिनों में किसी से भी सम्पर्क में नहीं आया हूँ। सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आऊँगा।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
close