CG 10th Board Result- दो विषयों में पूरक आने पर दसवीं की छात्रा ने की ख़ुदकुशी

Shri Mi

CG 10th Board Result-बलरामपुर– रामानुजगंज। दो विषयों में पूरक आने पर दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा कल जारी सीजी बोर्ड के नतीजों में गणित व विज्ञान विषयों में पूरक आ गई थी। जिसके बाद वह तनाव में थी। घर वाले लगातार उसे समझाइश दे रहे थे। पर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

CG 10th Board Result-रामानुजगंज थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी किसान मनोज सिंह की सबसे छोटी बेटी रेखा सिंह दसवीं क्लास की छात्रा थी। उससे बड़ी एक बहन व एक भाई है। रेखा सिंह कस्तूरबा गांधी छात्रावास रामानुजगंज में रहकर गर्ल्स स्कूल रामानुजगंज में पढ़ाई कर रही थी। कल दसवीं के जारी नतीजों में रेखा सिंह गणित व विज्ञान विषय में पूरक आ गई थी। उसे पूर्णांक 600 में से 316 अंक मिले थे। पर दो विषयों में पूरक आने के चलते छात्रा बहुत दुखी हो गई थी और लगातार रो रही थी। परिवार वालों के द्वारा उसे सांत्वना देते हुए अगले वर्ष फिर से परीक्षा दिला सफलता हासिल करने की सलाह दी थी।

CG 10th Board Result-आज शुक्रवार की सुबह घर के सभी सदस्य खेत चले गए। घर पर सिर्फ रेखा और उसकी बड़ी बहन थी। बड़ी बहन जब खाना बनाने किचन में गई तब रेखा ने कमरे में फांसी लगा ली। बड़ी बहन के द्वारा आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला तब उसने किचन से कमरे में जाकर देखा तो रेखा फांसी के फंदे से झूलते हुए मिली।

CG 10th Board Result-उसने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया। पड़ोसियों ने जब देखा तब तक रेखा की जान जा चुकी थी। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।a

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close