CG Assembly Election Result-रुझानों में TS BABA भी पीछड रहे ,ग्रामीण क्षेत्र की गिनती से उम्मीद,अमरजीत भगत और रेणुका भी पीछे

Shri Mi
2 Min Read

CG Assembly Election Result/रायपुर। सरगुजा इलाके की विधानसभा सीटों में इस बार भाजपा बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। मतगणना में अब तक मिल रहे रुझानों के हिसाब से सरगुजा में उपमुख्यमंत्री टी . एस. सिंहदेव और मंत्री अमरजीत भगत दोनों ही अपनी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। कोरिया जिले की भरतपुर सोनहर सीट में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी पीछे चल रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

करीब पांच राउंड के मतगणना के बाद जो तस्वीर सामने आ रही है उसके हिसाब से अंबिकापुर विधानसभा सीट में उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंह देव अपने प्रतिद्वंदी से करीब 5000 वोट से पीछे चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक जिन इलाकों की गिनती हुई है उसमें अंबिकापुर शहर और आसपास के इलाके हैं।CG Assembly Election Result

जानकारों का कहना है कि पहले के चुनावों में टी.एस. सिंहदेव इस इलाके में पिछड़ते रहे हैं। लेकिन लखनपुर ,उदयपुर ,दरिमा के ग्रामीण इलाके के वोट सामने आने पर उनके समर्थकों को कवर करने की उम्मीद है।उधर सीतापुर विधानसभा सीट से प्रदेश सरकार के मंत्री अमरजीत भगत भी पीछे चल रहे हैं।

भरतपुर से सोनहत सीट से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भी अब तक के रुझानों में पीछे हैं।CG Assembly Election Result

छठवां राउंड की मतगणना का परिणाम

विधानसभा क्रमांक 3
बैकुंठपुर विधानसभा

कांग्रेस 2584
अम्बिका सिँहदेव
कुल 13459

भाजपा 5580
भइया लाल राजवाडे
कुल 27978

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close