CG Holiday List: इन दो छुट्टियों को लेकर GAD ने जारी की अधिसूचना

Shri Mi
1 Min Read

CG Holiday List।रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब रामनवमी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। याने सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे। बैंक इम्पलाइज एसोसियेशन के आग्रह पर सरकार ने रामनवमी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मीडिया रिपोर्ट अनुसार इम्पलाइज एसोसियेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेवा साय को पत्र लिखकर रामनवमी जैसे त्यौहार पर सार्वजनिक अवकाश देने की गुजारिश की थी।

सीएम के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। उधर, चेट्री चंड महोत्सव पर पहले ऐच्छिक अवकाश मिलता था। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इसे सामान्य अवकाश घोषित किया था। जीएडी ने इसका भी आदेश जारी कर दिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close