CG News:साली से रेप का आरोपी जीजा गिरफ्तार

Shri Mi
1 Min Read

CG News:साली के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी बेमेतरा का रहने वाला है। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, 27 मार्च को आरोपी नेमु साहू अपने ससुराल आया था। इस दौरान नाबालिग साली घर पर अकेले थी। रात में खाना खाकर आरोपी एक कमरे में सोने के लिए चला गया। रात 10:30 बजे आरोपी जीजा अपने कमरे से आया और सो रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

घटना के बाद आरोपी अपने घर चला गया था।इधर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और इसकी शिकायत पद्मनाभपुर थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद आरोपी नेमू को गिरफ्तार किया गया। थाने में 376 (2) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close