दिवंगत शिक्षकों के परिजन को मिली अनुकंपा नियुक्ति…7 को लिपिक पद पर होगी ज्वाइनिंग

Shri Mi
2 Min Read

सूरजपुर।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की अनुकम्पा नियुक्ति में शिथिलता की घोषणा के परिपालन में सूरजपुर जिले के अन्तर्गत कोविड काल में शिक्षा विभाग के दिवंगत शासकीय कर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने हेतु कलेक्टर  गौरव कुमार सिंह ने पहल की। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी  विनोद कुमार राय ने तत्काल कार्यवाही करते हुये कोविड काल में शिक्षा विभाग के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी कर दिये।जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति पर कलेक्टर सभा कक्ष में  मंगल सिंह आ. स्व.  पन्नेलाल सिंह,  परमानन्द सिंह आ. स्व. पवन साय,  शैलेन्द्र सिंह आ स्व.  भगवान सिंह, निहारिका देवांगन आ. स्व.  अशोक कुमार देवांगन,  रोहित कुमार श्रीवास्तव माता स्व.  अनुपमा श्रीवास्तव,  ओम प्रकाश आ.स्व.  इन्द्रपाल सिंह, वेदप्रकाश मेहता आ.स्व.  श्यामबिहारी मेहता को लिपिक पद एवं  राहुल सिंह आ. स्व. रामस्वरूप सिंह का भृत्य पद पर नियुक्ति का आदेश प्रदान किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस भावुक समय पर कलेक्टर  गौरव कुमार सिंह ने परिजनों को संबोधित करते हुये कहा कि दिवंगत शासकीय कर्मियों को हम ला तो नहीं सकते, फिर भी उनके जीवकोपार्जन एवं परिवार के संरक्षण हेतु यह नियुक्ति पत्र देकर अपने दायित्व को पूर्ण कर रहें हैं। जिला प्रशासन कोविड काल में दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों के साथ सदैव खड़ा है। कलेक्टर के उद्बोधन से परिजनों में आत्मविश्वास का संचार हुआ और उन्होंने इस नियुक्ति के लिये कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये साधुवाद ज्ञापित किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close