CG News: दीपक बैज बने रहेंगे PCC चीफ

Shri Mi
2 Min Read

CG News:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने शनिवार को चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ में पार्टी के विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के सीएलपी नेता के रूप में चरण दास महंत की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा से हार गई थी। कांग्रेस राज्य की 90 में से केवल 35 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि भाजपा 54 सीटों के साथ सत्ता में आई।

कांग्रेस राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन असफल रही।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हारने के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को नया राज्य इकाई प्रमुख नियुक्त किया।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी. वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्होंने कहा, ”पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के योगदान की सराहना करती है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने उमंग सिंघार को सीएलपी लीडर और हेमंत कटारे को उपनेता मध्य प्रदेश की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

मध्य प्रदेश में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य की सत्ता में आने की उम्मीद थी। हालांकि, पार्टी 230 सदस्यीय विधानसभा में से केवल 66 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि भाजपा ने राज्य में 163 सीटें जीती।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close