सेना में भर्ती-ऑनलाइन एप्लीकेशन 03 सितंबर तक,रायपुर में 13 से 22 नवंबर तक भर्ती रैली

Shri Mi
1 Min Read

कोण्डागांव/ भारतीय सेना में कार्य करने के इच्छुक युवाओं के लिए सेना के द्वारा सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से युवाओं को सेना में भर्ती हेतु रायपुर में 13 से 22 नवंबर 2022 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए इच्छुक पुरुष युवाओं हेतु ऑनलाइन एप्लीकेशन एवं रजिस्ट्रेशन 5 अगस्त से प्रारंभ किया गया है। इच्छुक आवेदक सेना की वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in  पर जाकर 03 सितंबर 2022 तक अपना आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिसके माध्यम से वे रायपुर में आयोजित होने वाली 13 से 22 नवंबर 2022 की आर्मी भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए www.joinindianarmy.nic.in  पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close