बदले गए कांग्रेस के PCC चीफ

Shri Mi
1 Min Read

कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 3 राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष बदल दिए हैं. जिसमें गुजरात, पुडुचेरी मुंबई शामिल हैं. कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल को कांग्रेस की गुजरात इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस नेता दीपक बावरिया को दिल्ली कांग्रेस और हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है.

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं कांग्रेस ने वी वैथीलिंगम को पुडुचेरी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वर्षा गायकवाड को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल राज्यसभा सांसद हैं. वी वैथीलिंगम केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वह पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट से सांसद हैं. वहीं, वर्षा गायकवाड महाराष्ट्र की धारावी विधानसभा सीट से विधायक हैं.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close