Surya Gochar-15 जून को सूर्य बदलेंगे राशि, ये 4 राशियां होगी भाग्यशाली और धनवान

Shri Mi
3 Min Read

Surya Gochar/ वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर मास राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में पूरा एक साथ लगता है। इसी तरह 15 जून को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर बुध ग्रह की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस राशि में सूर्य पूरे एक माह विराजमान रहेंगे और 16 जुलाई 2023 को सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

सूर्य के राशि परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी तरह से असर जरूर पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिनके जीवन में शुभ फल पड़ सकता है। बिजनेस में अपार सफलता मिलने के साथ-साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि सूर्य के गोचर करने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ।

मेष राशि (Aries Zodiac Sign)

इस राशि में सूर्य पांचवे भाव के स्वामी है। इसके साथ ही सूर्य इस राशि में तीसरे भाव में प्रवेश कर रहे हैं। इस भाव को यात्रा का भाव माना जाता है। ऐसे में विभिन्न यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही कानून का पूरा साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे हो सकते है। आर्थिक स्थिति में भी तेजी से सुधार हो सकता है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ अच्छी बनेगी।

सिंह राशि ( Leo Zodiac Sign)

इस राशि में सूर्य एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को लाभ ही लाभ मिल सकता है। हर क्षेत्र में सफलता मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है।

कन्या राशि (Libra Zodiac Sign)

इस राशि में सूर्य दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट मिल सकता है। व्यवसाय की बात करें, तो अच्छी उन्नति मिल सकती है। ऑफिस के काम के कारण विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पदोन्नति होने से कुछ नई जिम्मेदारियां आपके कंधे में आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac Sign)

इस राशि में सूर्य छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। नौकरी में भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। विदेश जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close