छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने जारी किया कैलेन्डर सत्र.. विन्टेश अग्रवाल ने बताया..रजिस्ट्रेशन के बाद होगा ट्रायल..तैयार होगी खिलाड़ियों की अंतिम सूची

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने क्रिकेट सत्र 2022-23 का  कैलेंडर जारी किया है। जारी कैलेन्डर वर्ष के अनुसार सभी वर्ग का मैच अक्टूबर 2021 से  मार्च 2022 के बीच अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा।
 
                  छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने क्रिकेट सत्र 2022-23 का कैलेन्डर वर्ष जारी कर दिया है। जारी कैलेन्डर वर्ष के अनुसार अन्तरजिला समेत सभी मैच का आयोजन अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 के बीच किया जाएगा। सबसे पहले  31 अक्टूबर से 22 नवंबर से अंडर 19 एलीट ग्रुप का आयोजन होगा। 26 नवंबर से 4 जनवरी तक अंडर 16 के प्लेट और एलीट ग्रुप का मैच खेला जाएगा। 6 जनवरी से 27 जनवरी तक अंडर 14 खेल होगा। अंत में सिनियर ग्रुप के प्लेट और एलीट ग्रुप का मैच 29 जनवरी से 19 मार्च तक खेला जाएगा। 
 
                  क्रिकेट संघ बिलासपुर सचिव विन्टेश अग्रवाल ने बताया कि आगामी सत्र 2022-23  के लिए  अंडर 19 ट्रायल 11 अक्टूबर को लिया जायेगा। मैच का आयोजन बिलासपुर स्थित राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में सुबह 9 बजे लिया जाएगा। अंडर 19 ट्रायल के लिए कट ऑफ डेट 2022 सत्र के लिए 1 सितंबर 2003 रहेगा।
 
              विन्टेश ने बताया कि बीसीसीआई के निर्देशानुसार ट्रायल कार्यक्रम के दौरान कॉरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को सेनेटाइजर और मास्क रखना अनिवार्य है।
           
                 सभी खिलाड़ी ट्रायल के दौरान सफेद वेशभूषा और अपने स्वयं के कीट बैग लेकर आएंगे। सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट संघ बिलासपुर के कार्यलय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूल के आठवी, पांचवी के साथ 6 तक की ओरिजनल मार्कशीट आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो लाना सभी खिलाड़ियों को अनिवार्य है। ट्रायल के दिन सभी दस्तावेज की फ़ोटो कॉपी के साथ 500 बतौर फीस लिया जाएगा।
 
            ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ियों का क्रिकेट स्किल, मेंटल स्किल फिजिकल टेस्ट बल्लेबाजी गेंदबाज़ी के प्रदर्शन  को परखने के बाद ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद सभी जिलों से 30 खिलाड़ियों का सूची छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ कार्यलय को भेजा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close