लिपिक नेता ने सुनील ने जताया आक्रोश..कहा आदेश की गलत व्याख्या से बाजे आएं अधिकारी ..प्रशासन से करेंगे व्यक्तिगत शिकायत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- लिपिक वर्ग कर्मचारी नेता सुनील यादव ने कर्मचारियों और अधिकारियों पर शासन के आदेश को त्रुटिपूर्ण व्याख्या करने का आरोप लगाय है। सुनील यादव ने बताया कि शासन ने शासकीय कर्मचारियों को सप्ताह में 5 कार्य दिवस कार्य करने का आदेश दिया है। 
 
               सुनील यादव ने कहा कि आदेश में स्पष्ट है कि प्रदेश के सभी कार्यालय में पांच दिन कार्यदिवस होगा। शनिवार और रविवार को अवकाश होगा। जबकि इस आदेश में अलग से किसी प्रकार किसी भी विभाग के लिए जिक्र नहीं किया गया। जाहिर सी बात है कि इसमें स्कूलों के कार्यालय भी शामिल है ।
 
            आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि  मंगलवार को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर 5.30 तक कार्यालय संचालित होंगे। लेकिन कोरबा जिला के कुछ स्कूलों में आदेश की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।
 
        सुनील यादव ने बताया कि जल्द ही मामले को प्रशासन के सामने ऱखेंगे। उचित कार्यवाही की मांग भी करेंगे। यदि शासन के आदेश की त्रुटि पूर्ण व्याख्या कर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया गया तो  व्यक्ति विशेष के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close