लिपिक नेता ने कहा..फर्जी नियुक्त मामले में कोई बाबू शामिल नहीं..डाटा इन्ट्री ऑपरेटर जिम्मेदार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—छत्तीसगढ़़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी ने जीएसटी विभाग में फर्जी नियुक्त मामले को लेकर किसी भी क्लर्क की संलिप्पता से इंकार किया है।रोहित रतिवारी नरे कहा कि आरोपी डाटा इन्ट्री आपरेटर है..ना कि क्लर्क।
 
              लिपिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी जीएसटी विभाग में फर्जी नियुक्त मामले में किसी भी क्लर्क के शामिल होने से इंकार किया है। प्रेस नोट जारी कर रोहित ने बताया कि सोशल और वेव मीडिया में आरोपी विवेक शुक्ला को क्लर्क बताया और लिखा जा रहा है। जबकि इसमें थोड़ी भी सच्चाई नहीं है। दरअसल विवेक शुक्ला डाटा इन्ट्री आपरेटर है..ना कि क्लर्क।
 
              जानकारी देते चलें कि एक सप्ताह पहले जीएसटी विभाग में 9 लोग फर्जी लेटर के साथ ज्वाइन करने पहुंचे। पत्र में संभाग 2 की ज्वाइंट कमिश्नर याचना तांब्रे का दस्तखत भी हैं। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। ज्वाइन करने पहुंचे लोगों को बताया गया कि विभाग में ना ही नई नियुक्ति के लिए अभियान चलाया गया है। यदि ऐसा कुछ होता तो मामले की जानकारी जरूर होती। 
 
             मामले में सोशल मीडिया पर लिखा गया कि इसके पीछे जीएसटी विभाग का बाबू विवेक शुक्ला जिम्मेदार है। इसी बात को लेकर प्रेस नोट जारी कर रोहित तिवारी ने स्पष्ट किया कि विवेक शुक्ला क्लर्क या बाबू नही होकर विभाग में डाटा इन्ट्री आपरेटर है।
 
 
 
 
 
close