दो दिवसीय प्रवास पर जीपीएम पहुंचे मुख्यमंत्री.. राजमेढ़गढ़ में पर्यटन की संभावनाओं पर हुई.. मण्डल अध्यक्ष अटल से चर्चा..नर्मदा में किया स्नान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिला स्थित राजमेडगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थल  को देखा । साथ ही पर्यटन की संभावनाओं को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव से  चर्चा की है।
 
             मुख्यमंत्री दो दिवसीय प्रवास पर जीपीएम जिला स्थित महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल राजमेडगढ़ पहुंचे।  मुख्यमंत्री अनूपपुर जिला स्थित ओड़गी गांव में आदिवासी विश्वविद्यालय  के हवाई पट्टी में लैंडिंग किया। मौके पर पहुंचे कांग्रेसजन ,पुष्पराज विधायक,और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया। 
 
            इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला ,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,शहर महामंत्री धर्मेश शर्मा , मरवाही ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता अमोल पाठक,उत्तम वासुदेव ,संदीप शुक्ला ने भी सीएम  स्वागत किया।
 
               मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  राजमेडगढ़ पहुंचकर सबसे पहले पूर्व मंत्री और कद्दावर आदिवासी नेता भँवर सिंह पोर्ते की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्थानीय लोगो से मिलकर जिले की गतिविधियों को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री शाम को अमरकंटक पहुंचे। मां नर्मदा में स्नान करने के बाद ,मन्दिर दर्शन किये।
 
                   मुख्यमंत्री बुधवार की रात्रि मध्यप्रदेश टूरिज्म के हॉटल में विश्राम करेंगे। 2 सितम्बर को मरवाही  विधायक के के ध्रुव के  घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात करेंगे।
close