मौके पर पहुंचे कलेक्टर…एक एक निर्माण का लिया जायजा..अधिकारियों को दिया निर्देश..गुणवत्ता ही नहीं समय का भी रखें ख्याल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने का कहा। इस दौरान कलेक्टर ने पिंक स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। साथ ही महिला खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं का जानकारी लेते हुए बेहतर संचालन का निर्देश भी दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर अवनीश शरण ने भ्रमण कर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मौके पर पहुंचकर निर्माण प्रगति को देखा। साथ ही सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर ने करीब तीन घण्टे तक शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। जनसुविधाओं के कार्यां का नजदीकी से अवलोकन किया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार समेत स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े अधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।

       शरण ने महिलाओं के उपयोग के लिए बन रहे पिंक स्टेडियम का निरीक्षण किया। बिलासा डिग्री गल्र्स काॅलेज परिसर में 4.37 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की तरफ है। उन्होंने एजेन्सी से महिला खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर बेहतर संचालन करने को कहा। स्टेडियम संचालन के लिए समिति गठित करने का सुझाव भी दिया।

कलेक्टर ने मरीमाई मंदिर मार्ग में बन रहे फूटपाथ निर्माण को भी देखा। सड़क चौड़ी हो जाने पर बिजली के खंभे बीच सड़क से हटाने का निर्देश दिया। मिनीमाता तालाब जीर्णोद्धार और  सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। तालाब किनारे सवा 7 सौ परिवारों के  अवैध कब्जाधारियों आवास निर्माण कर पुनर्वास की कही।

व्यापार बिहार में उन्हेांने अण्डरग्राउण्ड इलेक्ट्रिसिटी के काम को भी देखा।  पुराने बस स्टेण्ड में शटल कार पार्किंग निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। कलेक्टर को बताया गया कि अत्याधुनिक पार्किंग बन जाने से कार खड़ी करने के बाद मशीन कार को उठाकर उपर मंजिल में खड़ी करेगा। पार्किंग करीब 16 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है।

       मल्टीपर्पज स्कूल के करीब निर्माणाधीन स्पोर्टस काॅम्पलेक्स सह मिनी स्टेडियम को भी कलेक्टर ने देखा। पीपीपी मॉडल से लगभग 22 करोड़ रूपये की लागत से एकीकृत खेल काॅम्पलेक्स का शहर के बीच निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अरपा नदी पर पचरीघाट के किनारे बनाये जा रहे हेप्पी स्ट्रीट को भी देखा।   सिटी कोतवाली थाने परिसर में निर्मित मल्टी लेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि  ग्राउण्ड फ्लोर में 46 दुकान भी निकाले गये हैं। तीन मंजिल  भवन में 180 चार पहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा होगी।

कलेक्टर ने इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक अरपा नदी के दोनों किनारों पर पक्की सड़क और नाली निर्माण का भी जायजा लिया। उन्होने कहा कि फेज 1 कार्य को पूर्ण कर फेज 2 के लिए पुनरीक्षित प्राक्कलन पेश करें। कलेक्टर ने अंत में संजय तरण पुष्कर में निर्माणाधीन स्पोर्टस क्लब, मीनोचा काॅलोनी स्मार्ट रोड और गोखले नाला को भी देखा। स्मार्ट रोड बनने के बाद गोखले  नाला पर बने पुल की चैड़ाई छोटी हो जाएगी। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए नये पुल बनाने के निर्देश दिए।

close