ठेकेदार पर करीब चार लाख का जुर्माना..खनिज उत्खनन और परिवहन के दस मामले दर्ज..हाइवा,जेसीबी समेत एक दर्जन वाहन जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

 बिलासपुर—खनिज विभाग ने कार्रवाई कर खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर 10 मामले दर्ज किया है। खनिज टीम ने कार्रवाई कर दो हाईवा, एक जेसीबी और 12 ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने वैध दस्तावेज पेश नहीं किये जाने पर ठेकेदार को करीब चार लाख रूपये जुर्माना लगाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
खनिज विभाग की टीम ने खनिज अधिकारी अनिल साहू, निरीक्षक राहुल गुलाटी की अगुवाई में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ छापामा्र कार्रवाई को अंजाम दिया है। खनिज अधिकारी डॉ.दिनेश मिश्रा े बताया कि 13 फरवरी से 16 फरवरी तक खनिजों के अवैध उत्खनन और  परिवहन के कुल 10 मामले दर्ज किए गये हैं।
कार्रवाई में दो हाईवा, एक जेसीबी और 12 ट्रैक्टर जब्त किया गया है। सड़क निर्माण के कार्य में उपयोग किए जा रहे खनिज की वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जाने की सूरत में एक ठेकेदार पर 3 लाख 81 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया है।
खनिकर्म विभाग के उप संचालक डॉ. मिश्रा ने बताया की भिलौनी, मस्तूरी और कोनी क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन कर रहे 8 प्रकरणों पर जुर्म दर्ज किया गया है। 8 ट्रैक्टरों को थाना कोनी, पचपेड़ी और खनिज जांच नाका लावर के हवाले किया गया है।  इसके अलावा  15 फरवरी  को रहंगी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी और मुरूम परिवहन करते 2 हाईवा को जब्त किया गया। 16 फरवरी को कैमाडीह सीपत  में मिट्टी  और मुरूम का प्रकरण दर्ज कर 4 ट्रेक्टर और 1 जेसीबी बरामद किया गया है।
            खनिज उप संचालक ने बताया कि गु़ड़ी में स़ड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। जानकारी मिली कि ठेकेदार निर्माण कार्य में चोरी की रेत,गिट्टी और मुरूम का उपयोग कर रहा है। मामले में कार्रवाई कर खनिज टीम ने ठेकेदार से निर्माण कार्य मे उपयोग किये जा रहे  खनिजों को  लेकर वैध दस्तावेज पेश करने को कहा।
         दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर ठेकेदार मेसर्स संजय कुमार केडिया पर 3 लाख 81 हजार रूपयों का जुर्माना लगाया गया है।
close