सिकल के खिलाफ घर घर देंगे दस्तक..शिविर पहुंचकर कलेक्टर ने किया डाटा एन्ट्री…कहा..जल्दी भेजोगे तो जल्दी मिलेगी बस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—हमेशा की तरह कलेक्टर अवनीश शरण अचानक सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने मेडिकल स्टॉफ समेत बच्चों और सिकल सेल एनिमिया प्रभावित लोगों से संवाद किया। कलेक्टर ने एनिमिया के खिलाफ जंग का एलान करते हुए मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया कि अभियान में शामिल टीम का एक एक सदस्य घर घर दस्तक दे। सिकल सेल के बारे में बताये। साथ ही इसके निवारण के बारे में बताए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रधानमंत्री सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में जगह जगह विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर अवनीश शरण सेन्ट्रल जेल, देवरी खुर्द, पेण्ड्री मस्तुरी और लगरा में सिकल सेल जांच शिविरों  का जायजा लिया। इस दौरान सीएमएचओ डाॅ. अनिल श्रीवास्तव भी मौजूद थे। उन्होंने स्कूल, काॅलेजों में जांच शिविर संपन्न होने के बाद घर-घर दस्तक देकर सिकल सेल की जांच अभियान चलाने को कहा।

अवैध निर्रमाण को भी देखा

कलेक्टर अवनीश सबसे पहले केन्द्रीय जेल में आयोजित जांच शिविर पहुंचे। उन्होंने 40 वर्ष उम्र तक के सभी कैदियों की सिकल सेल जांच कराने के निर्देश दिए। महिला कैदियों के लिए अलग से शिविर लगाने को कहा है। कैदियों से चर्चा कर जेल में मिल रहे भोजन और स्वास्थ्य का जायजा लिया। कलेक्टर ने जेल भ्रमण के दौरान उस भवन को भी देखा जिसे जेल सुरक्षा को ताक पर रखकर अवैध रूप से बनाया जा रहा है।

डाटा एन्ट्री का किया काम

केन्द्रीय जेल से कलेक्टर सीधे देवरी खुर्द स्थित आदर्श कन्या आश्रम पहुंचे। सिकल सेल जांच रिपोर्ट स्वयं पोर्टल में एण्ट्री किया। साथ ही पूरी प्रक्रिया को समझने का प्रयास किया। बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए मन लगाकर पढ़ने को कहा। कलेक्टर पेण्ड्री ब्लाॅक मस्तुरी सांदीपनि नर्सिंग काॅलेज गए। शिविर की एक एक गतिविधियों को देखा और लोगो की समस्याओं को सुना भी। नर्सिंग छात्राओं से फीस और काॅलेज में मिल रही अन्य सुविधाओं को लेकर संवाद किय।

बस वाहन और स्मार्ट क्लास की सुविधा

अवनीश शरण ने लगरा का भी दौरा किया। शासकीय नर्सिंग काॅलेज में शिविर का जायजा लिया।नर्सिंग छात्राओं से चर्चा कर समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों की परेशानियों को देखते हुए डीएमएफ मद से एक बड़ी बस खरीदनी की बात कही। उन्होने कहा कि इससे बिलासपुर पहुंचकर नर्सिंग प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं की समस्या खत्म होगी। कलेक्टर ने बताया कि जिकतने जल्दी प्रस्ताव भेजा जाएगा उतने जल्दी बस की व्यवस्था होगी। ज

close