कांग्रेस ने मनाया 139 वां स्थापना दिवस…नेताओं ने गिनायी उपलब्धियां…बताया 2014 के बाद…देश का माहौल हो गया खराब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस ने 139 वां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी ,जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल की छायाचित्रों पर माल्यार्पण किया। केक काटकर कांग्रेस सभी नेताओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी है।

 इस अवसर पर संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी ने स्थापना से लेकर देश के प्रति कांग्रेस के योगदान को सबके सामने रखा। वक्ताओं ने कहा कि 139 सालों में कांग्रेस को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 1915 में महात्मा गांधी के आगमन के साथ ही कांग्रेस में किसान,मजदूर, महिला, युवा, सभी वर्गो के लोग जुड़ते गए। आजादी के पहले महात्मा गांधी की अगुवाई में तीन  तीन बड़े आंदोलन हुआ। इससे देश की फिजा  बदल गयी। और अन्ततः  अंग्रेजो को देश छोड़ना पड़ा।

 वक्ताओं ने बताया कि आजादी के बाद देश की स्थिति बहुत नाजुक थी। भारत में सुई तक नही बनती थी। देश के पहले  प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी,राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह की सूझबूझ से आज देश दुनिया के सामने मजबूती के साथ खड़ा है।

लेकिन 2014 के बाद देश की सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। जहाज, रेल, एयर पोर्ट, पेट्रोल-गैस कम्पनी, जल ,जंगल, जमीन, खनिज संपदा को व्यक्ति विशेष को जबरदस्ती दिया जा रहा है। विदेश नीति ध्वस्त हो चुकी है। बेरोजगारी, भुखमरी, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। देश बड़बोलेपन की बलि चढ़ रहा है।

कार्यक्रम में हरीश तिवारी, ज़फ़र अली,एसएल रात्रे, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, माधव ओतलवार, चन्द्र शेखर मिश्रा ,शिवा मिश्रा, प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, पिंकी बतरा, सीमा घृतेश,आशा पांडेय,अफ़रोज़ बेगम, सुदेशनन्दिनी, स्वर्णा शुक्ला, प्रियंका यादव, राम दुलारे रजक, अजय यादव, शैलेन्द्र जायसवाल,  काशी रात्रे,शोभा राम कौशिक,चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,सुभाष ठाकुर, वीरेंद्र सारथी, राजेश शर्मा,सन्ध्या सूर्यवंशी, शुभलक्ष्मी, वीरेंद्र सारथी, मनोज सिंह, राजेश ताम्रकार, दिनेश सूर्यवंशी, गंगाराम लश्कर,मोती कुर्रे, गौरव एरी,हेरि डेनिएल, मनोज शर्मा, अयूब मोहम्मद, बबलू मगर, सत्येंद्र तिवारी, करम गोरख, प्रिया शर्मा,गणेश रजक,शंकर कश्यप,अखिलेश गुप्ता, राजकुमार बंजारे, नीलेश मंडवार, अनिल शुक्ला, रेखेन्द्र तिवारी, कमलेश लवहतरे, शिव खंडे, सूर्यमणि तिवारी, भरत जोशी, लक्ष्मी जांगड़े,आदि उपस्थित थे।

close