बस की टक्कर से उड़ा स्कार्पियों का परखच्चा..कांग्रेस नेत्री जागेश्वरी और पति घनश्याम गंभीर रूप से घायल..ड्रायवर भी जख्मी..स्कार्पियों काटकर वर्मा दम्मत्ति को निकाला गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र स्थित स्कार्पियों और बस के बीच आमने सामने की टक्कर में जिला पंचायत मुंगेली की महिला सदस्य जागेश्वरी वर्मा और पति घनश्याम वर्मा को गंभीर चोट पहुंची है। ड्रायवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। तीनों को तत्काल पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से अपोलो रिफर किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी और पति घनश्याम वर्मा अपनी गाड़ी स्कार्पियों से घर से बिलासपुर के लिए निकले थे। बावली गांव के पास रेत रफ्तार बस ने सामने स्कार्पियों  को टक्कर मार दिया। टक्कर इतना भयंकर था कि स्कार्पियों सड़क से कई फिट दूर मैदान में जाकर गिरा।

स्कार्पियों में सवार  जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा और पति घनश्याम वर्मा के अलावा ड्रायवर को बहुत ही गंभीर चोट पहुंची। स्कार्पियों का पऱखच्चा भी उड गया। हादसे की जानकारी सरगांव पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अन्य संसाधनों के सहारे घायलों को बाहर निकाला। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनो कांग्रेेस नेता और ड्रायवर छत विक्षत स्कार्पियों में बुरी तरह फंसे थे। तीनों को ही स्कार्पियों के हिस्सा को काटकर बाहर निकाला गया। स्थानीय डॉक्टरों की मदद के बाद तीनो घायलों को तत्काल अपोलो अस्पताल रिफर किया गया।

 जानकारी देते चलें कि कांग्रेस नेत्री जागेश्वरी और नेता घनश्याम वर्मा विधानसभा चुनाव के प्रबल दावेदारी भी कर रहे थे। बहरहाल हादसे की खबर मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं को गहरा दुख पहुंचा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल ड्रायवर समेत पति की हालत स्थिर है। तीनों को अपोलो के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।

close