कांग्रेस नेता हत्याकाण्ड..अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार..पिस्टल कारतूस सप्लायर दोनो आरोपियों को जेल..अभी भी शूटर फरार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—संजू त्रिपाठी ऊर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी हत्याकाण्ड में दो नए आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस तरह हत्या में शामिल गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की संख्या बढ़कर 18 हो गयी है। गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपियों ने हत्या को अंजाम देने के लिए हथियार सप्लाई किया है। दोनो आरोपियों को रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। 
गिरफ्तार आरोपियो का नाम पता
1) युसूफ हुसैन पिता सादिक हुसैन निवासी चांदनी चौक बाबूपारा वार्ड नंबर 08, थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़
2) एजाज उर्फ राजू अंसारी पिता मोहम्म्द मियां निवासी हरैयाखुर्द थाना नवाजयपुर जिला पलामू झारखंड।
अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार 
14 दिसम्बर को सकरी थाना क्षेत्र के फ्लाईओव्हर ब्रिज के नीचे कांग्रेस नेता संजू ऊर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी हत्या मामले में बिलासपुर पुलिस ने दो नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 18 हो गयी है। पुलिस के अनुसार संजू त्रिपाठी की हत्या को उसके छोटे भाई कपिल त्रिपाठी ने साथियो साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से करवाया। कपिल ने अन्य राज्य से शूटर बुलाकर गोली मारकर हत्या को हत्या अंजाम दिया। कर दी गई। सकरी थाना में अपराध पंजीबध्द करने के बाद छानबीन को अंजाम दिया गया। साथ ही खोजबीन और पूछताछ के बाद आरोपियों की सिलसिलेवार गिरफ्तारी की जा रही है।
आरोपी से मिली जानकारी
पुलिस के अनुसार हत्याकाण्ड में पकड़े गए आरोपियों में शामिल प्रेम श्रीवास ने पूछताछ के दौरान हत्या में प्रयोग किए गए पिस्टल खरीदी की जानकारी दिया। प्रेम श्रीवास ने बताया किघटना में उपयोग किया गया पिस्टल और कारतूस 1,40,000 रूपये में कपिल त्रिपाठी के कहने पर खरीदा।आरोपियो ने इन्हीं हथियारो से संजू त्रिपाठी पर दस राउण्ड फायर किया। जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन कर पिस्टल बेचने वाले  दोनो आरोपियों युसुफ हुसैन और एजाज ऊर्फ राजू अंसारी को पकड़ा गया।
आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज
पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ पूर्व में चौकी जूटमिल थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज होना पाया गया। जानकारी मिली कि दोनो इस समय न्यायिक रिमाण्ड पर जेल में है। दोनो के खिलाफ न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी कराया गया। आरोपियो को थाना सकरी स्थित हत्या मामले में गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जुर्म कबूल किया कि हत्या में उपयोग किया पिस्टल और कारतूर कपिल त्रिपाठी को 1,40,000 रूपये में बिक्री किया है।
दोनो आरोपी जेल दाखिल
बताते चलें कि रायगढ़ पुलिस को दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करने बाद पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि कपिल त्रिपाठी को एक लाख चालिस हजार रूपयों में हथियार बेचा है। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सकरी में दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनो को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।
close