चुनाव जीतने के लिए अपना ही रूपया ईडी से पकड़वाया..कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का आरोप..भाजपा के संरक्षण में चल रहा महादेव और नमो जुआ

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया है कि महादेव और नमो पर जुआ सट्टा का खेल भाजपा नेताओं के संरक्षण में किया जा रहा है। ईडी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव प्रभावित करने के लिए छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। कांग्रेस के पास पर्याप्त प्रमाण है कि इस पूरी कारवाई के पीछे भाजपा का हाथ है। इस दौरान प्रमोद तिवारी ने भाजपा नेता के बेटे को पनामा का राजकुमार कहा। उन्होने सवाल किया है कि यदि केन्द्र सरकार में दम है तो पनामा के राजकुमार का पासपोर्ट जब्त करें। छानबीन में पता चल जाएगा कि महादेव सट्टा, भाजपा और राजमुमार के बीच क्या संबध है। इस दौरान प्रमोदि तिवारी ने भाजपा नेताओं से सवाल भी किया कि आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व और सांसद प्रमोद तिवारी ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने बताया कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ का मान सम्मान और देश में पहचान दिया है। उन्होने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को देश में स्थापित किया है। उन्होंने बतया कि प्रदेश के किसान युवा और गांव गरीब खुश है। किसानों को भरपूर बढ़ावा दिया जा रहा है।

 सवाल जवाब के दौरान प्रमोद तिवारी ने बताया कि महादेव सट्टा भाजपा नेताओं के संरक्षण में खिलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने जब महादेव समेत 449 लोगों पर प्रतिबंध लगeया तो सभी सटोरिए गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में जम गए। सभी को उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार का संरक्षण हासिल है। पुलिस गिरफ्तार करने जाती है तो सभी भाजपा सरकार अपना मुखबीर बताकर बचाती भी है।

प्रमोद तिवारी ने दावा किया कि भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचने के लिए  ईडी ने महादेव सट्टा पर छापामार कार्रवाई की है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि देश में नमो के जरिए सट्टा और जुआ खिलाया जा रहा है। खिलाने वाले सभी भाजपा के लोग है। इसी तरह महादेव  पर सच्टा खिलाने वाले भी भाजपाई हैं। उन्होने जोर देते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव के ठीक पहले ईडी ने रणनीति के तहत एक कार से पांच करोड़ रूपये बरामद किया है। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि गाड़ी भाजपा नेता और प्रदेश के एक पूर्व मंत्री के भाई का है। गाड़ी चलाने वाला गिरफ्तार व्यक्ति भाजपा का सक्रिय सदस्य है। रूपया भी भाजपा का है।

बावजूद इसके ई़डी की टीम ने चुनाव में  भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए अपना ही पैसा बरामद कर कांग्रेस को फंसाने का प्रयास किया है।  सवाल उठता है कि आखिर 508 करोड़ रूपए दुबई से छत्तीसगढ़ में आया कैसे। जबकि जांच एंजेसियों पर भाजपा का नियंत्रण है। मतलब साफ है कि भाजपा के लोग भूपेश की छवि खराब करने को लेकर साजिश को अंजाम दिया है।जबकि रूपयों से भरी गाड़ी के साथ पकड़ा गया चालक का फोटो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ है।

चुनौती देते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश में पनामा के राजकुमार रहते हैं। यदि दम है तो प्रधानमंत्री मोदी राजकुमार का पासपोर्ट चेक कराएं। पता लगाए कि कितनी बार किस प्रशासनिक अधिकारी के साथ राजकुमार दुबई गए। किसके यहां रूके और उन्होने क्या क्या किया। महादेव जुआ का सच भी सामने आ जाएगा।

मोदी की गारंटी पर क्यों अविश्वास करें…और राहलु के भरोसा पर ऐतवार करने की वजय बताएं। प्रमोद तिवारी ने बताया कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने वादों को निभाया है। किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ किया है। धान का समर्थन मल्य बढ़ाया है। जबकि मोदी की कोई गारंटी नही है। उन्होने वादा तो बहुत किया लेकिन किसी को मिला कुछ नहीं। अभी तक ना तो 15 लाख रूपए मिला। दो करोड़ रोजगार का कहीं अता पता नहीं है। 25 रूपए लीटर पेट्रोल का आज भी सबको इंतजार है। इसलिए राहुल गांधी पर भरोसा है।

क्या टिकट वितरण में धांधली हुई है। सवाल पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि हम तीन नाम का पैनल मांगते हैं। तीन में किसी भी पड़ताल के बाद टिकट दिया जाता है। संभव है कि पैनल के लोग पैनल से बाहर योग्य को भी टिकट दे सकत हैं।

close