कांग्रेस नेता ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र…भाजपा कर रही मौत की राजनीति..दोषियों के खिलाफ करें कार्रवाई..छाया विधायक के खिलाफ ग्रामीणों में नाराजगी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—अरपा विकास प्राधिकरण के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश दुबे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। दुबे ने मुख्यमंत्री से अरपा में अवैध उत्खन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही नदी में डूबकर मरने वाली तीनों बच्चियों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। महेश दुबे ने मुख्यमंत्री पत्र लिखने के साथ परिजनों की लिखित गुहार और शिकायत पत्र को भी भेजा है। साथ ही अरपा और सरकार की नीतियों से  खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कदम उठाने को भी कहा है।
 
 
कांग्रेस नेता ने भेजा मुख्यमंत्री को पत्र
 प्रदेश कांग्रेस सचिव और अरपा विकास प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे ने मुख्यमंत्री  भूपेश को पत्र लिखकर अरपा में डूबकर मरने वाली बच्च्यिों के लिए न्याय की मांग की है। महेश दुबे ने पत्र में बताया है कि पिछले दिनों शहर से लगे ग्राम पंचायत सेन्दरी स्थित अरपा नदी में डूबकर तीन बच्चियों की मौत हो गयी है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों की मांग पर अभी भी दोषियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।
 
अरपा को किया छलनी
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में महेश दुबे ने बताया कि घटना के बाद कार्रवाई किए जाने को लेकर परिजनों ने एक पत्र उन्हें भी दिया है। पीड़ितों के पत्र को मुख्यमंत्री को भेज दिया है। साथ ही यह भी बताया है कि रेत के अवैध उत्खनन से अरपा में बड़े-बड़े कुएं बन गए है। बारिश के बाद अरपा में पानी का बहाव भी है…। जिसके चलते कुएं दिखाई नहीं देते हैं। और आए दिन कोई ना कोई हादसा सामने आता ही रहता है। 
दुबे ने बताया कि पिछले दिनों हरेली पर्व के दिन पूजा पाठ की तैयारी चल रही थी। एक ही परिवार की पांच बच्चियां नदी नहाने गयी। बच्चियां अचानक 20 फुट के गड्ढे में समा गयी। आसपास मछली मार रहे लोगों का ध्यान गया।  तत्काल कूदकर दो बच्चियों को बचा लिया। लेकिन तीन बच्चियों  को बचाया नहीं जा सका ।
ग्रामीणों में भय़ंकर आक्रोश
एक साथ तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत से ग्रामीणों आक्रोश है। महेश दुबे ने बताया कि घटना के दिन स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। जिसके चलते प्रशासन को व्यवस्था को बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के दिन से लेकर आज तक किसी भी दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।जाहिर सी बात है कि ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है।
साहू बन्धुओं पर अवैध उत्खनन का आरोप
जानकारी देते चलें कि घटना के बाद परिजनों ने लिखित में जिला और पुलिस प्रशासन को बताया कि स्थानीय छाया विधायक राजेन्द्र साहू और भाई विरेन्द् साहू पर परिजनों के साथ अरपा में अवैध उत्खनन का आरोप लगाया है। जबकि क्षेत्र में कोई भी खदान स्वीकृत नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि राजेन्द्र साहू और उसके भाई पिछले चार साल से अवैध उत्खनन कर अरपा में दर्जनों कुआं तैयार कर दिए हैं। इसी गड्ढ़े में डूबकर तीनों बच्चियों की मौत हो गयी है।
 
दोषियों पर करें कार्रवाई
महेश दुबे ने बताया कि अवैध उत्खनन की सूचना लगातार प्रशासन एवं खनिज विभाग को दिया गया। बावजूद इसके किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से छाया विधायक के हौसले बुलंद हैं। यदि  हौंसलों को तोड़ दिया जाता तो शायद आज तीनों बच्चियां हमारे बीच होंती।
किया जा रहा राजनीतिकरण
 महेश दुबे ने यह भी बताया कि तीन बच्चियों की मौत को भारतीय जनता पार्टी राजनीतिकरण कर रही है। सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई में तीनों बच्चियों की मौत को हवा दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार रेत माफियों और अवैध उत्खनन को शह देने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे है। कांग्रेस नेता ने पत्रकारों को यह भी बताया कि उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री जरूर सख्त कदम उठाएंगे।मौत की राजनीति करने वालों को मुंह बन्द करेेगे।
close