नड्डा,पात्रा समेत भाजपा नेताओं पर fir की मांग..प्रमोद ने बताया..फर्जीवाडा करने वालों पर हो कार्रवाई..ध्यान भटकाने पार्टी को कर रहे बदनाम ..रायपुर अम्बिकापुर में भी नेताओं ने खोला मोर्चा

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर— जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी नेताओं के साथ सिविल लाइन पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के खिलाफ लिखित शिकायत की है। साथ ही नड्डा और संवित पात्रा के खिलाफ अपराध दर्ज किए जाने की मांग की है।
 
              जिला कांग्रेस नेता और ब्लाक कांग्रेस 1 के कांग्रेसियों ने बुधवार को सिविल लाइन थाना पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ फर्जी टूलकिट को लेकर एफआईआर दर्ज किए जाने की लिखित मांग की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक  ने निगम सभापति शेख नजुरूद्दीन,ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन ,तैय्यब हुसैन और  शेख निजामुद्दीन के साथ  सिविल लाइन थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप को आवेदन दिया।
 
          इस दौरान प्रमोद नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,  बी एल संतोष, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग पर टूलकिट होने का आरोप लगाया है। जाली लेटर हेड में फर्जी मनगढ़न्त फेक न्यूज़ साझा कर देश मे सम्प्रदायिकता,हिंसा फैलाने का प्रयास किया है।
 
           भाजपा नेताओं के खिलाफ आईपीसी और आईटी की धारा- 124ए, 153ए, 295ए, 298, 499, 503, 504, 505)के तहत एफआईआर दर्ज किया जाए। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नेताओं डॉ रमन सिंह समेत अन्य ने  फर्जी समाचार को सोशल मीडिया में प्रचारित कर कांग्रेस की छवि को खराब खराब करने का प्रयास किया है। सभी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर  त्वरित कार्रवाई की जाए। नेताओं को तत्काल गिरफ्तारी किया जाए।
 
              शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि जब जब भाजपा और मोदी सरकार किसी मसले पर विफल होते है या उनके खिलाफ विरोध के स्वर उठते है तब उससे जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा इस प्रकार के फर्जी हथकंडे अपनाती है। भाजपा फर्जी टूलकिट के माध्यम से देश की दुहाई दे कर मोदी के माथे पर लगी महामारी से लड़ने में लगी विफलता की कालिख मिटाना चाहती है।
 
                                          कोरोना महामारी में अपनी अकर्मण्यता और लापरवाही के कारण जनता के बीच अलोकप्रिय हो चुकी केंद्र की मोदी और अप्रासंगिक होती भाजपा अपने पूर्व परिचित चरित्र को चरितार्थ कर रही है ,अब तक स्वरचित कहानी को अमल करते हुए जनता में भ्रम फैलाकर सात्तासीन होती रही है, नरेंद्र मोदी ने जनता से जो बड़े बड़े वादे किए वो सब धूलधूसरित हो रहे है उल्टे कोरोना महामारी से लड़ने में केंद्र सरकार की असफलता और छोटे छोटे देशों से मदद मिलने से नरेंद्र मोदी सरकार की  छबि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर  खराब हो गई है ,भाजपा की सरकार अपनी आलोचना से हतोसहित होकर एक नई चाल चलकर फर्जी टूलकिट  बनाकर कांग्रेस को बदनाम कर रही है ,जो देश,समाज,जाति, धर्म और संप्रदायों के बीच जहर बोने का काम कर रही है ।  देश की जनता अब भाजपा और उनके जुबानी वीरो को समझ चुकी है इसलिए भाजपा कांग्रेस को बदनाम कर के अपना दामन साफ करना चाहती है।
 
अम्बिकापुर और रायपुर में भी उठी एफआईआर की मांग
 
         अम्बिकापुर में भी कांग्रेस नेताओं ने जे.पी. नड्डा- अध्यक्ष, संबित पात्रा,स्मृति ईरानी,बीएल संतोष- के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है। साथ ही आक्रोश भी जाहिर किया है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को बताया कि इन नेताओं ने एआईसीसी अनुसंधान विभाग का जाली  लेटरहेड बनाकर मनगढ़ंत सामग्री के साथ सोशल मीडिया में वायरल किया है। व्यक्तियों के बीच देश में सांप्रदायिक विद्वेष और नागरिक अशांति , हिंसा को बढ़ाने के साथ नफरत को हवा देने का काम किया है। दरअसल यह सभी नेता मोदी सरकार की भारी विफलताओं  से लोगों का  ध्यान हटाना चाहते हैं।
 
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि  भाजपा के पदाधिकारियों ने न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए ‘फर्जी दस्तावेज’ का सहारा लिया है। बल्कि विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर भारत की छवि को धूमिल भी किया है। कांग्रेस ने हमेशा जनहित में काम किया। मार्च, 2020 से आईएनसी ने लाखों कोविड कोविड मरीजों की सेवा कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनहित और देश को व्यक्ति और व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखा है। 
 
          भाजपा नेता नकली, नकारात्मक खबरें फैला रहे है। इसलिए फर्जीवाड़ा करने वाले छद्म देश भक्त भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज किया जाए। क्योंकि नाजुक और कठिन समय में जब देश COVID-19 वायरस के खिलाफ जीवित रहने के लिए लड़ रहा है, भाजपा के पदाधिकारी देश में सांप्रदायिक विद्वेष और नागरिक अशांति पैदा करने के इरादे से फर्जी खबरें साझा और बना रहे हैं। बताए गए नेताओं पर आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं 124-A,153A,295A,298,499,503,504 & 505 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया जाए।
 
           
                           
                                 
close