Congress लिस्ट : CM के क्लासमेट को पूर्व CM के खिलाफ टिकट

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।लंबे समय से संगठन में काम कर रहे गिरीश देवांगन को कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट से विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने तीस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।जारी सूची में पाटन से भूपेश बघेल,अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव समेत कई मंत्रियों के नाम शामिल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पीएचई मंत्री रहे गुरु रुद्र कुमार की सीट बदली गई है।अहिरवारा से उन्हें नवागढ़ भेजा गया है।

प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव, जिसमें भाजपा ने डॉ रमन सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। वही इतवार को कांग्रेस की जारी पहली सूची में गिरीश देवांगन को कैंडिडेट बनाया गया है।

2018 के विधानसभा चुनाव मे राजनांदगांव से डॉ रमन सिंह ने जीत दर्ज की थी।पूर्व मुख्यमंत्री के सामने कांग्रेस ने करूणा शुक्ला को मैदान में उतारा था। डॉ रमन को अस्सी हजार से अधिक और करुणा शुक्ला को तिरसठ हजार करीब वोट मिले थे।

लंबे समय से कांग्रेस के संगठन में काम कर रहे गिरीश देवांगन को कांग्रेस के राजनांदगांव सीट से विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है।बता दे कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहपाठी रहे हैं। श्री देवांगन धनेंद्र साहू के नजदीकी भी रहे है।

भूपेश बघेल जब प्रदेश अध्यक्ष बने तो उन्होंने देवांगन को प्रभारी महामंत्री बनाया। कांग्रेस संगठन में गिरीश देवांगन की हैसियत उस समय नंबर-दो की थी। 2018 की भूपेश बघेल सरकार में उन्हें खनिज विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।

छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में होंगे, पहले दौर का मतदान 7 नवंबर को और दूसरे दौर का मतदान 17 नवंबर को होगा. नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close