भाजपा नेता पर नोट बांटने का आरोप…कांग्रेसियों ने की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत..बताया…पहुंच गयी विजिलेन्स टीम

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस नेता शैलेन्द्र जायसवाल और सुनील सिंह ने चुनाव अधिकारी से लिखित शिकायत में भाजपा नेता, निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी समेत उनके भाई पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। दोनो नेताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि भाजपा नेता महतारी वंदन योजना के नाम पर फार्म भरवा रहे हैं। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 45 में प्रत्येक महिला मतदाताओं को एक एक हजार रूपए भी बांट रहे हैं। मतदाताओं को बताया जा रहा है कि साल में प्रत्येक महिला को केन्द्र की भाजपा सरकार 12 हजार रूपए देगी। फिलहाल यह पहला किश्त है।

अपनी  शिकायत में शैलेन्द्र जायसवाल और सुनील सिंह ने बताया कि महिलाओं से फार्म भरवा कर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और उनका भाई रूपया बांट रहा है। ऐसा किया जाना आदर्श आचार संहिता के खिलाफ है। तत्काल कार्रवाई की जाए। शिकायत के दौरान दोनो कांग्रेसी नेताओं ने प्रमाण भी दिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चुनाव में तैनात विजिलेन्स टीम ने मौके पर धावा भी बोला है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को दुहराया है।

close