Adipurush-‘आदिपुरुष’ पर विवाद , केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का ट्वीट

Shri Mi
2 Min Read

Adipurush/केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel से फिल्म Adipurush पर बैन लगाने की बात कही है। Bhupesh Baghel ने भी 17 जून को आदिपुरुष फिल्म के डायलॉग्स को अमर्यादित बताया था। उन्होंने कहा था कि हमने जैसा पढ़ा सुना है, फिल्म के उसके विपरीत ही दिखाया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सीएम Bhupesh Baghel ने कहा था कि भगवान राम को युद्धक राम के रूप में दिखाया जा रहा है। भगवान हनुमान को भी इसी रूप में दिखाया जा रहा है।

Adipurush फिल्म के जो संवाद हैं, वे अमर्यादित हैं। फिल्म में शब्दों का चयन अनुचित है। भगवान हनुमान के संवाद बहुत ही निम्न स्तर के हैं। हमने जो रामचरितमानस और रामायण पढ़ी और टीवी पर देखी है, उसके ठीक विपरीत आदिपुरुष फिल्म में दिखाया गया है।

आदिपुरुष को आज की पीढ़ी देखेगी तो उस पर गलत प्रभाव पड़ेगा। बजरंगबली के मुंह से वो शब्द बुलवाए जा रहे हैं, जो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के शब्द होते हैं।

16 जून को रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। रिलीज होने से पहले भी पात्रों के पहनावे (ड्रेस) के कारण फिल्म विवादों में थी।

अब फिल्म के डायलॉग्स विवाद का कारण बन रहे हैं। ‘बुआ का बाग’, ‘तेल तेरे बाप का’ जैसे डायलॉग्स सुर्खियों में हैं। दर्शक आरोप लगा रहे हैं कि जिस प्रकार भगवान श्री राम और हनुमान जी को दिखाया गया है, उससे लोगों की मूल भावनाएं आहत हुई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म को बैन करने के लिए याचिका भी दायर की गई है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close