CORONA- मंत्रालय में अब किसी को भी सीधे प्रवेश की नही मिलेगी अनुमति

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर।अब छत्तीसगढ़ मंत्रालय में भी प्रवेश सहज नहीं होगा सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है कि अब मंत्रालय में प्रवेश के लिए सेकेट्री की अनुशंसा पर ही प्रवेश पास बन सकेगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। बता दे की मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी कर मंत्रालय में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था , अब मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में भी प्रवेश की व्यवस्था सख्त कर दी गई है। अभी तक मंत्रालय में मंत्री या सेकेट्री के स्टाफ, डिप्टी सेकेट्री , अंडर सेकेट्री की अनुशंसा पर गेट पर पास बना दिए जाते थे। लेकिन, सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए आदेश नया आदेश जारी कर दिया है। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये  

Join Our WhatsApp Group Join Now

मंत्रालय में अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए यह अस्थायी व्यवस्था जारी की गई है। इस नियम के दायरे में सभी हैं। मीडिया कर्मी भी अब सीधे मंत्रालय के भीतर सहज प्रवेश नहीं कर पाएंगे ।बता दे की मंत्रालय में कोविड 19 संदिग्ध पाए गए थे, जिसके बाद यह व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है।सचिव डी.डी. सिंह ने बताया की मंत्रालय के सुरक्षा अमले में शामिल कुछ को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है । यह निर्णय अस्थाई है जिसे हालात सामान्य होने पर पुनः बदला जा सकता है।

close