रूक नहीं रही कोरोना की रफ्तार..मरीजों की संख्या 300 पार..ओमीक्रान केस के बाद लोगों में दहशत ..स्वास्थ्य विभाग का दावा..जांच में भी आयी तेजी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। हर दिन पचास से अधिक केस बढ़ रहे हैं। यद्यपि जांच में भी तेजी आयी है। टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। बैठकों का दौर पर दौर चल रहा है। स्वास्थ्य महकमे की मानें को हमारे कर्मचारी पूरी तरह से किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। गुरूवार को कुल 300 से अधिक कोरोना संक्रमित लोगों का नाम दर्ज किया गया है। साथ ही जांच की गति को भी ब़ढ़ा दिया गया है।

                  बताते चलें कि एक दिन पहले आंकड़ा 252 दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार बुधवार को यह आंकड़ां करीब सवा तीन सौ से अधिक पहुंच गया है। सर्वाधिक मरीज बिलासपुर शहर से दर्ज किए गए हैं।

                      जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किशोर में तेजी से टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। लोग बहुत ही संख्या में सेन्टर में टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। फिलहाल बच्चों में असर दिखाई नहीं दे रहा है। जल्द ही भवनेश्वर जांच में भेजे गए सैम्पल की रिपोर्ट भी पहुंच जाएगी।

TAGGED:
close