भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने उमड़ा जनसैलाब…सेवक बनकर नगर विधायक ने चलाया झाडू…समिति को दिया 1 महीने का वेतन दान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—मंगलवार को रेलवे क्षेत्र स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा आयोजन किया गया। पौराणिक परंपरानुसार भक्तों ने उत्साह भक्तिभाव के साथ रथ को खींचा। साथ ही भगवान से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने पारम्परिक वेशभूषा में छेरा पहरा परम्परा का पालन किया। पाण्डेय ने रथ के सामने होकर झाडू लगाकर सदियों पुरानी परम्परा को जीवित किया। इसके पहले विधायक और उनकी पत्नी ऋतु पाण्डेय ने तीनों भाई बहनों का विधि विधान से पूजा पाठ किया। साथ ही नगर और प्रदेश समेत देश के विकास को लेकर आशीर्वाद मांगा।
जाने रथयात्रा की कहानी
पौराणिक कथा के अनुसार स्नान पूर्णिमा पर 108 कलश जल से भगवान जगन्नाथ देवी सुभद्रा और बलदाऊ स्नान करने के बाद बीमार पड़ गए थे। जानकारी के बाद हमेशा की तरह मंदिर का कपाट बंद कर तीनों भाई बहनों का आयुर्वेदिक पद्धति से काढ़ा और सुपाच्य भोजन से इलाज किया गया। 15 दिन बाद तीनों भाई स्वस्थ हुए। खबर के बाद मंदिर में नेत्र उत्सव और नवजोबन उत्सव मनाया गया। प्राचीन कथा अनुसार स्नान पूर्णिमा पर अस्वस्थ होने के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा कमजोर हो गए। इसलिए तीनों भाई बहन बुलावे पर  मौसी के घऱ गए। स्वस्था होने के बाद रथ पर सवार तीनों भाई बहन घर की तरफ रवाना हुए। इस दौरान लोगों ने भगवान का दर्शन किया। आज भी सदियों पुरानी परम्परा को भारत में जोश खऱोश के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में रथयात्रा पर्व को बिलासपुर में उत्साह के साथ मनाया गया।
विधायक ने सड़क पर चलाय झाडूं
मंगलवार को बिलासपुर में विशिष्ट वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच  भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ पर सवार हुए। भगवान के आगे आगे नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने मार्ग को निष्कंटक बनाने छेर पहरा की परंपरा का पालन किया। मार्ग में झाड़ू लगाकर अपनी श्रद्धा और आस्था को जाहिर किया। साथ ही तीनो भाई बहन की प्रतिमा को रथ पर सवार कराया। विधायक शैलेष पांडेय और धर्मपत्नी ऋतु पांडेय अन्य गणमान्य अतिथियों ने पूजा अर्चना कर नगर देश और प्रदेश के लिए आशीर्वाद मा्ंगा।
भगवान की बड़ी कृपा हुई
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने रथयात्रा पर्व और परम्परा को ऐतिहासिक बताया। उन्होने यह भी बताया कि भगवान जगन्नाथ से बिलासपुर वासियों के लिए सुख समृद्धि शांति समेत अच्छे स्वास्थ्य की कामना किया है। खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक सामान्य भक्तों की तरह उन्हें भी भगवान के सानिध्य जाने का अवसर मिला। भगवान जगन्नाथ की विशेष कृपा है इस वर्ष भी चरण स्पर्ष का अवसर मिला। इसके लिए भगवान की विशेष कृपा क साथ ही आयोजन समिति, जनप्रतिनिधियों, और क्षेत्र की जनता के प्रति आभारी हूं।
एक महीने का वेतन देने का एालन
पत्रकारों से बातचीत के दौरान निगर विधायक ने ऐलान कि भगवान की कृपा से गन्नाथ पूजा समिति को 1 माह का वेतन देने का करता हूं।
 
 
इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस दौरान पार्षद भरत कश्यप, रामा बघेल, साईं भास्कर, अजय यादव, इब्राहिम खान अब्दुल, एल्डरमैन अजरा खान, व्ही रामाराव, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी निर्मल बतरा, सुदेश दुबे, साकेश मिश्रा, जयप्रकाश मित्तल, सावित्री सोनी, अनिल घोरे, जहूर अली, रिंकू छाबड़ा, सैयद इमरान, शेख अयूब, उमेश वर्मा, नंदिनी ठाकुर,  संजय सोनी, आयोजन समिति के अध्यक्ष एमके सुबुद्धि, उपाध्यक्ष डॉ बी पधन, सचिव डी नायक, डीपी नायक, आरके मोहंती, शिखर नायक, एमके मोहंती, आरके पात्रा, सौदागर जेना, जीपी दाश, बीके पंडा, सूर्यमणि जी, महेश्वर जी, दीपू राय, बसंत जी, प्रमोद जी, बिनय जी, आरआर स्वाइन, डीएम मोहंती, आरसी प्रधान, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
close