सीएसपीडीसीएल मैनेजर गिरफ्तार..पुलिस ने रंगे हाथ टॉवर का सामान बेचते पकड़ा..अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—- एन्टी क्राइम पुलिस टीम ने कबाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीम ने टावर सामान की चोरी के आरोप में शहर की ख्यातिलब्ध सीएसपीडीसीएल कम्पनी के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सीएसपीडीसीएल का मैनेजर बिजली टावर में लोहे के एंगल चोरी का मुख्य आरोपी है। आरोपी मैनेजर को टावर का सामान बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया है। 
 
गिरफ्तार और फरार आरोपियों  के नाम
 
1)दीपराज बघेल पिता नरेंद्र बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी कुदुदंड सिविल लाइन
2)कार्तिक बघेल पिता सोन चरण बघेल उम्र उम्र 50 वर्ष निवासी कोनी बिलासा ताल
3)-मनोहर सिंह सलाम पिता काशीराम सलाम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम उपका कोटा
4)इंद्रदेव पोर्ते पिता मंडली पोर्ते उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम उपका थाना कोटा बिलासपुर
5) साजिद खान ऊर्फ बाबा कबाड़ी निवासी मंगला..पुलिस गिरफ्त से दूर
 
बरामद सामाग्री
 
1) बिजली टावर का एंगल – 14 नग (2)बिजली तार एलुमिनियम का -04  बंडल (3) एक बोलेरो वाहन(4) लोहे का पाइप 8 नग
 
        संयुक्त पुलिस के टीम के अनुसार पुलिस कप्तान विशेष निर्देश पर कबाड़ियो के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक पारुल माथुर ने थाना प्रभारियों की बैठक कर  थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक मंजू लता बाज के निर्देश में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने अवैध कबाड़ पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से अवैध कबाड़ बरामद किया है। साथ ही आरोपियों को भी धर दबोचा गया है।
 
            संयुक्त टीम ने मंगला चौक के पास सोनू कबाड़ी के गोदाम से अवैध रूप से रखे हुए कबाड़ को बरामद किया है। चेकिंग के दौरान आरोपी ने कागजात पेश नहीं किया। मौके पर कबाड़ को जब्त  41(1- 4) जा फो के तहत कार्यवाही के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
 
                मुखबीर की जानकारी पर एक व्यक्ति को पिकअप में बिजली का सामान के साथ पकड़ा गया। पिक अप में बिजली का सामान समेत कॉपर वायर, लोहे के एंगल समेत अन्य सामान लोड पाया गया। आरोपी ने पूछने पर अपना नाम मनोहर सिंह सलाम बताया। आरोपी ने बताया कि वह कोटा का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि बिजली विभाग के CSPDCL कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। टावर से एंगल को काटकर तार को चोरी कर  कबाड़ में बिक्री करने आया है।
 
             आरोपी मैनेजर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर गोदाम को चेक किया गया। मौके पर टावर से संबंधित अन्य सामग्रियों को जब्त किया गया। सीएसपीडीसीएल के मैनेजर, ड्राइवर समेत कबाड़ी को मिलाकर कुल लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ  41(1- 4 ) का आरोप दर्ज किया गया। 
 
TAGGED:
close