दिवाली पर चक्रवात ‘सितरंग’ की आहट, बंगाल-ओडिशा सहित इन राज्यों में दिखेगा असर, जानिए किस देश ने दिया है इस तूफान का नाम

Shri Mi
4 Min Read

नई दिल्ली-देश के पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों वाले कुछ राज्य में दिवाली का उत्साह चक्रवात सितरंग फीका कर सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर इस तूफान का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कुछ और राज्यों में चक्रवाती तूफान सितरंग की वजह से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ये साइक्लोन से कई राज्यों में तबाही भी मचा सकता है।अन्य महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े। यहां क्लिक करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के 24 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। आईएमडी के अनुसार ऐसे में बिहार, झारखंड में इसका असर दिखेगा। साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

Cyclone Sitrang: किस देश ने दिया है ये नाम

इस संभावित चक्रवाती तूफान का नाम थाईलैंड ने प्रस्तावित किया है। आईएमडी द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से लगभग 1,460 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में यह कम दबाव का क्षेत्र बना है। लेटिन के अनुसार, यह कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे से अंडमान सागर के पास गंभीर रूप लेने लगा। 

मौसम विभाग ने मछुआरों को शनिवार को मध्य बंगाल की खाड़ी और गहरे समुद्र क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही 23 से 26 अक्टूबर के बीच उन्हें ओडिशा तट और पश्चिम-मध्य तथा उत्तरी बंगाल की खाड़ी में जाने से मना किया है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण बंगाल और ओडिशा के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Cyclone Sitrang: कहां-कहां भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता में मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र के उप महानिदेशक संजीब बंदोपाध्याय के अनुसार, उत्तरी-24 परगना और दक्षिणी-24 परगना जिलों में 24 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसी दिन पश्चिमी मेदिनीपुर में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। बंदोपाध्याय ने बताया कि अगले दिन नदिया, उत्तरी-24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश का अनुमान है। 

दोनों दिन कोलकाता, हावड़ा और हुगली में भी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी-24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में 24 अक्टूबर को 45 से 55 किलोमीटर की गति वाली हवाओं के 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान है। अगले दिन हवाओं की गति 90 से 100 किलोमीटर होने और उनके 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान जताया गया है। इस बीच सुन्दरबन इलाके में फेरी (नौका) सेवा निलंबित कर दी गई है। भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र ने पुरी, जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक, बालेश्वर, मयूरभंज, जाजपुर, क्योंझर, कटक और खुर्दा जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। 

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है। 24-26 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय और 23-26 अक्टूबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में भी इसका असर नजर आ सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close