DA Hike: लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि, एरियर भी मिलेगा

Shri Mi
3 Min Read

DA Hike : हिमाच प्रदेश के लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने कर्मचारियों-पेंशनरों का 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है, जिसके बाद राज्य के कर्मचारियों-पेंशनरों का कुल डीए 31 से बढ़कर 34 फीसदी हो गया है। नए दरें जनवरी से लागू होंगी, ऐसे में एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए गए है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के दो लाख कर्मचारियों और डेढ़ लाख पेंशनरों को तोहफा दिया है। कैबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने 3 फीसदी महंगाई भत्ते वृद्धि के आदेश जारी कर दिए है, जिसके बाद कर्मचारियों का कुल डीए 31 से बढ़ाकर 34 फीसदी किया जाएगा। यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से दिया जाएगा, ऐसे में 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।खास बात ये है कि यह आदेश ऐसे समय पर जारी किए गए है, जब शिमला नगर निगम(SMC) के लिए 2 मई को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होगा।

आदेश के तहत महंगाई भत्ता हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विसेज संशोधित वेतनमान नियम-2022 के अनुसार देय होगा। यह यह कार्यालय आदेश अखिल भारतीय सेवाओं, हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवाओं और राज्य सरकार के यूजीसी वेतनमान के तहत कवर हाेने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों पर लागू होंगे। इस अतिरिक्त महंगाई भत्ते को अप्रैल 2023 के मई को मिलने वाले वेतन के साथ नकद दिया जाएगा।

1 जनवरी 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 के बीच का एरियर GPF खाते में जमा किया जाएगा। इसे जून में दी जाने वाले मई के वेतन के साथ जमा किया जाएगा। इस खाते में ब्याज 1 जून, 2023 से जमा होगा। जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत्त हो गए हैं या फिर जिनके जीपीएफ खाते इस बीच बंद किए गए हैं, उन्हें एरियर नकद दिया जाएगा।इसके अलावा पेंशनरों को भी अतिरिक्त महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2022 से देय होगा। इसे भी मई में देय अप्रैल के वेतन में दिया जाएगा। पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को भी 1 जनवरी, 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 तक का एरियर इसी वेतन के साथ एक ही किस्त में दिया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close