Deepika Padukone की हमशक्ल ने बेशरम रंग गाने पर किया ऐसा डांस, VIDEO देख लोगों ने कहा

Shri Mi
2 Min Read

Deepika Padukone/ मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर शाह रुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से इस फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज हुआ है तब से गाने को लेकर इतना विवाद हुआ कि फिल्म में कई जगह बदलाव करने पड़े। इस गाने पर फैंस भी जमकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब इस बीच दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने बेशर्म रंग सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम में दीपिका की इस हमशक्ल ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और हूबहू दीपिका के डांस स्टेप्स को कॉपी करती हुई नजर आ रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Deepika Padukone-बेशरम रंग’ गाने के बवाल के बीच ये गाना फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस गाने पर इस बार दीपिका की जगह उनकी हमशक्ल थिरकती नजर आ रही हैं। गाने में दीपिका जैसी दिखने वाली लड़की ने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है। वहीं, उनके बाल ओपन हैं और वो दीपिका के डांस स्टेप को पूरी तरह से कॉपी करती दिख रही है। हालांकि, इनका नाम क्या है और ये कहां से हैं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। इस वीडियो को देखकर लोग भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर ने लिखा- दीपिका की आधार कार्ड कॉपी। यूजर ने लिखा- अरे लगता है, किसी ने दीपिका को उबाल दिया। यूजर ने लिखा- खाते पीते घर की दीपिका। यूजर ने लिखा-ये ओरिजिनल से बेहतर है। यहां देखिए वीडियो…

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close