Dev Deepawali 2023: इस दिन मनाई जाएगी देव दिवाली, जानें सही तारीख तिथि और महत्व

Shri Mi
3 Min Read

Dev Deepawali 2023/दिवाली के 15 दिन बाद देव दिवाली पर्व आता है। देव दिवाली और दीप दिवाली भी इसका नाम है। देव दिवाली पंचांग के अनुसार चतुर्दशी पूर्णिमा पर मनाई जाती है। यह राक्षस त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की जीत का प्रतीक है। इसलिए देव दीपावली को त्रिपुरारी पूर्णिमा या त्रिपुरोत्सव भी कहा जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राक्षस से छुटकारा पाने पर देवताओं ने काशी के गंगा घाट पर दिवाली मनाई। इसलिए इस दिवाली को देव दिवाली कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान करना और दीपावली करना बहुत महत्वपूर्ण है।

Dev Deepawali 2023/देव दिवाली के दिन लोग गंगा जी डुबकी लगाने के बाद शाम के समय मिट्टी के दीपक जलाएं जाते हैं. गंगा घाट से लेकर बनारस के सभी मंदिरों पर लाखों दीपक जलाएं जाते हैं. 

जानें कब है दीप दिवाली

द्रिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर की दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से शुरू होगी और 27 नवंबर 2023 को 2 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. वहीं देव दीवाली का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल देव दीपावली मुहूर्त 26 नवंबर की शाम 05 बजकर 08 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगी. पूजन की अवधि 02 घंटे 39 मिनट की होगी.Dev Deepawali 2023

इस तारीख में मनाई जाएगी दीप दिवाली 

हिंदू धर्म में तीज-त्योहारों को लेकर अक्सर तिथियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है. गोवर्धन के बाद दीप दिवाली पर भी कुछ ऐसे ही स्थिति बन रही है. दीप दिवाली की तिथि की शुरुआत 26 नवंबर और समाप्ति 27 नवंबर को होगी. ऐसे में दीप दिवाली की कन्फ्यूजन को लेकर काशी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती कराने वाली समितियों ने केंद्रीय देव दीपावली महासमितियों के साथ बैठकर 27 नवंबर को ही उदयातिथि के अनुसार देव दीपावली का पर्व मनाने का फैसला लिया है. इसी को देखते हुए 27 नवंबर 2023 को देव दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा.   Dev Deepawali 2023

ये है देव दीवाली का मंत्र/Dev Deepawali 2023

अत्रैव त्रिपुरोत्सव उक्तो भविष्य- पौर्णमास्यां तु सन्ध्यायां कर्तव्यस्त्रिपुर उत्सवः. दद्यादनेन मत्रेण सुदीपांश्च सुरालये. कीटाः पतङ्गा मशकाश्च वृक्षा जले स्थले ये विचरन्ति जीवाः. दृष्ट्वा प्रदीप नहि जन्मभागिनस्ते मुक्तरूपा हि भवन्ति तंत्र.’ इति . अत्र पौर्णमासी संध्याकालव्यापिनी ग्राह्या पूर्वोक्तभविष्यवाक्ये सध्यायामित्युक्तेः.Dev Deepawali 2023

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. cgwallइसकी पुष्टि नहीं करता है.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close