व्याख्याता व प्राचार्य पदोन्नति को लेकर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा से चर्चा

Shri Mi
3 Min Read

Raipur।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में डॉ आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छ ग शासन रायपुर से मुलाकत कर मांगपत्र सौपकर व्याख्याता पद पर शीघ्र पदोन्नति के सम्बंध में चर्चा किया गया,तथा प्राचार्य पदोन्नति जुलाई 2023 के आधार पर करने का पक्ष रखा गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सौपे गए ज्ञापन में मांग कहा गया है कि प्रदेश के हाई व हायर सेकेंडरी शालाओं में विषय आधारित व्याख्याता के हजारो पद रिक्त है, उक्त विषय में पदोन्नति हेतु हजारो शिक्षक नियमानुसार पात्र है, अतः शिक्षा में गुणवत्ता हेतु व्याख्याता पद पर पदोन्नति हेतु प्रदेश के शिक्षक संवर्ग की वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शीघ्र पदोन्नति किया जावे।

प्राचार्य पदोन्नति हेतु छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के राजपत्र के अनुसार व्याख्याता एल बी संवर्ग (1998 से एक ही पद में सेवारत) का वर्तमान में 5 वर्ष पूर्ण नही होने के कारण पदोन्नति नही हो पाएगा।

अप्रैल 2023 के अनुसार वरिष्ठता सूची बनाने में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के राजपत्र में प्रावधान अनुसार प्राचार्य पदोन्नति हेतु व्याख्याता एल बी संवर्ग के लिए 65% में निर्धारित 30 % पद का लाभ नही मिल पाएगा।

जून 2023 तक व्याख्याता एल बी संवर्ग का अनुभव 5 वर्ष पूर्ण हो जाएगा, अतः निवेदन है कि 1 जुलाई 2023 की स्थिति में व्याख्याता ई / टी संवर्ग व व्याख्याता ई / टी एल बी संवर्ग एवं प्रधान पाठक का वरिष्ठता सूची जारी कर एक साथ समस्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति किया जावे।

प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग श्री आलोक शुक्ला ने व्याख्याता पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने संचालक शिक्षा सुनील जैन जी को निर्देशित किया व 1 जुलाई 2023 की स्थिति में व्याख्याता संवर्ग की पदोन्नति प्राचार्य पद पर करने का निर्देश दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने संचालक स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ सुनील जैन से भी भेंटकर चर्चा करते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौपने वाले प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश पदाधिकारी आयुष पिल्ले, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा, जिला पदाधिकारी मनोज वर्मा शामिल थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close