कोषालाय मे स्टाम्प का सूखा…वेन्डरों का चक्कर लगाकर सब हो रहे परेशान.. ट्रेजरी की खबर..10 और 20 की समस्या रहेगी समस्या

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर–पिछले दो महीनों से कोषालय में स्टाम्प का टोंटा है। अब तक किसी तरह लोगों का काम चल गया। लेकिन अब वेन्डरों ने भी हाथ खड़ा कर दिया है। बेन्डरों और हितग्राहियों की माने तो छोटी से लेकर बड़ी कीमत तक किसी दर का स्टाम्प नहीं मिल रहा है। रोज सैकड़ों लोग स्टाम्प कमी की परेशानी को लेकर दो चार हो रहे हैं।  मामले मे कोषालय कर्मचारी  ने बताया कि जल्द दो एक दिनों के भीतर स्टाम्प शार्टेज की समस्या को खत्म कर लिया जाएगा। फिलहाल छोटे स्टाम्प की समस्याएं अभी कुछ दिनों तर बनीं रहेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते चलें कि पिछले दो महीनों से स्टाम्प की भारी कमी है। मौके का फायदा उठाकर वेन्डरों ने आपदा में अवसर का फार्मूला निकाला। कीमत से अधिक दो गुने दाम पर स्टाम्प का सेल किया। लेकिन अब वेन्डरों ने भी हाथ खड़ा कर दिया है। वेन्डरों की माने तो 10,20 ही नहीं बल्कि 50 और 100 रूपयों का स्टाम्प पिछले दो महीने से नहीं है।

स्टाम्प नहीं मिलने से रजिस्ट्री से लेकर शपथ पत्र बनाने और एग्रीमेन्ट का काम ठप है। स्टाम्प कमी का प्रभाव खासकर जमीन रजिस्ट्री पर पड़ा है। कुछ ग्राहकों ने बताया कि जब तक स्टाक में था वेन्डरों ने भरपूर फायदा उठाया। अब वेन्डरों का भी स्टाक खत्म हो गया है। और ट्रेजरी में स्टाम्प नहीं है।

मामले में ट्रेजरी कर्मचारी ने बताया कि पिछले दो महीनों से स्टाम्प की कमी है। 10,20 से लेकर 50 और 100 का स्टाम्प शासन स्तर पर आपूर्ति नहीं हुई। जिसके कारण वेन्डरों तक स्टाम्प नहीं पहुंचा। आज ही 50 और 100 का पर्याप्त स्टाम्प आया है।  20 रूपये का स्टाम्प थोड़ी कम मिला है। दस का स्टाम्प है ही नहीं। उम्मीद है कि जल्द ही स्टाम्प शार्टेज की समस्या को खत्म कर लिया जाएगा।

ट्रेजरी कर्मचारी ने बताया कि जिले में कुल183 स्टाम्प वेन्डर है। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 50 और 100 का स्टाम्प वेन्डरों को दिया जाएगा। लेकिन लोगों को अभी भी 20 और 10 को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

close