Chhattisgarh News | देश | विदेश | भारत | छत्तीसगढ़ | मध्यप्रदेश | Latest News | Breaking News | Chhattisgarh News in Hindi | India News | Samachar | Chhattisgarh News in Hindi | Latest News Chhattisgarh | Latest news of Raipur | Latest news of Bilaspur | Raipur News | छत्तीसगढ़ | हिन्दी समाचार |
बिलासपुर— सीपत पुलिस ने अभियान के दौरान देशी और अंग्रेजी मदिरा बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शराब बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आबकारी की धारा 34 (2), 34(1)(ख) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नगद भी जब्त किया है।
सीपत पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम कौड़िया निवासी लक्ष्मी नारायण राठौर अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। खबर मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी कर आरोपी लक्ष्मी नारायण राठौर को घर के सामने ही धर दबोचा। मौके से 73 पाव देशी और 2 पाव अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस टीम ने आरोपी से बिक्री की रकम को भी जब्त किया है। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।