आबकारी विभाग में लाखो का गबन ,गिरफ्तार

Shri Mi
1 Min Read

धमतरी आबकारी विभाग में 37 लाख 95 हजार 524 रूपए की धोखाधड़ी करने वाले बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम हर्षेंद्र साहू 55 वर्ष निवासी कोतवाली धमतरी है। 2021 में हर्षेंद्र के खिलाफ धमतरी आबकारी विभाग के अधिकारी ने सिविल लाईन थाने में अपराध दर्ज कराया था। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के मुताबिक, आरोपी हर्षेंद्र साहू 2018 में धमतरी के शास. उ.मा.वि सलोनी में सहायक ग्रेड 3 के रूप में पदस्थ था। इसके बाद तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी ने उसका ट्रांसफर आबकारी कार्यालय धमतरी में कर दिया था। यहां पर आरोपी लेनदेन संबधित कई कार्य देखता था।

इस दौरान उसने फर्जी हस्ताक्षर से 37 लाख 95 हजार 524 रूपए अपने परिजनों के खातों में डलवा दिए। इस बात की जानकारी जब आबकारी विभाग को हुई तो इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले में विभाग ने बाबू को सस्पेंड भी किया था।

धमतरी पुलिस ने मामले में 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया था। आरोपी को इसकी जानकारी होने पर वो फरार हो गया था। पुलिस ने हर्षेंद्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close