पांच कांग्रेस विधायक भाजपा के संपर्क में

Shri Mi

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है। कांग्रेस के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक के अलावा कई पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी बीच मोहन यादव सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बड़ा दावा किया है। राजपूत अशोक नगर जिले के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

बैठक में राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के चार-पांच विधायक हमारे संपर्क में हैं और भाजपा में आना चाहते हैं। हमने उन्हें रोक रखा है और कहा है कि धीरे-धीरे आओ।

इससे पहले कांग्रेस के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कमलेश शाह ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के अलावा कई पूर्व सांसद व पूर्व विधायक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close