नदी किनारे दांव लगाते पांच जुआरी गिरफ्तार…जुआरियों को घेराबन्दी कर पकड़ा गया…नगद समेत 52 पत्ती बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने हारजीत पर दांव लगाते पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धरपकड़ की कार्रवाई में जुआरियों से नगद समेत 52 पत्ती समेत अन्य सामान को बरामद किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है।
सिविल लानइन पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मंगला क्षेत्र स्थित अरपा नदी तट से पांच जुआरियों को दांव लगाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। परिविष तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान पुलिस से बचने का प्रयास किया। बावजूद इसके सभी को घेराबन्दी कर धर दबोचा गया। पकड़े गए जुआरियों का नाम मायण पटेल,सत्यनारायण पटेल, सतीश रजक,रुमान पटेल,ज़ित्तु लोधी है। सभी आरोपी मंगला क्षेत्र के रहने वाले हैं।
close