पूर्व गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया बूस्टर डोज…भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया जाबांज…कहा..आने वाला समय हमारा

Editor
2 Min Read
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी) –भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की 9 साल के कार्यों लेकर चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पिछले चार सालों में केवल घोटालेबाजी को अंजाम दिया है। जिसका खुलासा शराब घोटाले गोठान घोटाले समेत अन्य कार्यों के माध्मम से सामने आया है। प्रदेश की जनता सरकार की कार्यप्रणाली से ऊब चुकी है। आने वाले समय में भाजपा की जीत निश्चित है। नेताम ने उपस्थित लोगों को उत्साहित लोगों से कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता जांबाज है।  आने वाला कल हमारा ही होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार के सफल 9 साल पूर्ण होने पर भाजपा ने महा जनसंपर्क अभियान का एलान किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उधेश्वरी पैकरा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकिशून सिंह,पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा,रामलखन पैकरा,सामरी विधानसभा प्रभारी अंबिकेश केसरी,शिवनाथ यादव राजेश यादव,जयप्रकाश गुप्ता,ओमप्रकाश सोनी,अजीत सिंह,आनंद जायवाल,दीनानाथ यादव,संजय सिंह,धर्मपाल जायसवाल,मुन्नालाल चौधरी,शैलेश गुप्ता,अरुण केसरी,रामचरित्र सोनवानी,हीरामुणि निकुंज,धीरज सिंह देव,जितेंद्र श्रीवास्तव,अजय गुप्ता,मुकेश गुप्ता,गौतम सिंह, अश्वनी गुप्ता,अजय यादव,अभिषेक जी,दिलीप सोनी,श्रवण यादव,अनूप गुप्ता सभी मंडल अध्यक्ष के साथ ही कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
close