पूर्व न्यायाधीश ने कहा…आमजन को जोड़ें…ग्राहकों को सशक्त बनाएं..तब भारत होग मजबूत…संगठन ने किया 71 का सम्मान

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बिलासपुर ने स्वर्ण जयंती अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन 7 जनवरी 2024 को उस्लापुर स्थित स्कूल माउंट जी लिटरा स्कूल में किय गया। स्वर्ण जयंती सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत  न्यायाधीश आरसीएस सामंत ने शिरकत किया।
हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस आरसीएस सामंत के मुख्य आतिथ्य में 7 जनवरी को उस्लापुर स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की स्वर्ण जयंति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रविकांत जयसवाल, प्रदेश अध्यक्ष जयंत हरदास, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा पंडित, के अलावा आयोजन समिति के संरक्षक पुरुषोत्तम अग्रवाल, अध्यक्ष डॉक्टर सुनीता वर्मा, सहसंयोजक रमाकांत मिश्रा,आयोजन समिति के सदस्य बृजेश तिवारी, राजीव अग्रवाल जिला अध्यक्ष निर्मल  घोष ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संवाद किया।
 कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अलंकार वशिष्ठ ने समाज में ग्राहक पंचायत के जरिए ग्राहकों के हित में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है। शोषण मुक्त समाज एवं सशक्त ग्राहक बनने का आह्वान भी किया जा रहा है। इस दौरान अलंकार वशिष्ट ने  सभास्थल पर मौजूद सभी लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया।
 मुख्य अतिथि सेवानिवृत न्यायाधीश सामंत ने सभी से ग्राहक हित से जुड़ी जानकारियों को साझा किया। उन्होने ग्राहक पंचायत और क्या-क्या कर सकती है के बारे में बताया। उपस्थित ग्राहक पंचायत के अधिकारियों को बताया कि आमजन को ग्राहक पंचायत  में जोड़कर सशक्त जागृत ग्राहक बनाने का अभियान शुरू करना होगा।
  कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक क्षेत्रों उत्कृष्ट सेवा करने वालों को सम्मानित किया। ग्राहक पंचायत के मंच से अतिथियों ने कुल 71 प्रबुद्ध जनों का प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अपनी भावनाओं को जाहिर किया।
सुनीता मानिकपुरी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश विधि आयाम प्रमुख भागवत साहू, जिला सहसंयोजक गोपाल दुबे, रवि मेहर, जिला सचिव प्रभाकर राव, जिला सहसचिव अशोक मानिकपुरी, पर्यावरण प्रमुख नीलेश मसीह, जिला महाविद्यालय और विद्यालय प्रमुख श्रेयस अवस्थी, जिला महिला इकाई संयोजिका प्रभा तिवारी, जिला अध्यक्ष महिला इकाई शेफाली घोष, जिला उपाध्यक्ष रेखा गुल्ला, उपाध्यक्ष दीप्ति वाजपेई , सह सचिव पूनम सिंह , सहसचिव मीना बोरखे , जिला कार्य समिति सदस्य रश्मि दीक्षित , पूनम पांडे ,सौम्या शुक्ला , एवं बिंदु कछवाहा , श्वेता पांडे , श्री बोरखे , श्रीमती लक्ष्मी साहू , सहित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित थे।
close