पूर्व विधायक शैलेष ने कहा…डाक्टर गायब..अधिकारी गायब…बच्चियों से दुष्कर्म..जनता में त्राहि,त्राहि..वाह रे भाजपा सरकार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—पूर्व नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने भाजपा सरकार और नगर विधायक पर निशाना साधा है। प्रेस नोट जारी कर शैलेष पाण्डेय ने बताया कि आज प्रदेश में बेटियाँ सुरक्षित नहीं है। रोज़ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। भाजपा सरकार में अधर्म बढ़ रहा है। कल तक मुखर होकर बयानबाजी करने वाले नेता आज मौन है। जनता पूछ रही है कि आखिर मजबूरी क्या है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शैेलेष पाण्डेय ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि बीजेपी सरकार जबसे बनी है बिलासपुर में हर दूसरे दिन चाकू बाज़ी और मासूम बच्चियों के साथ अनाचार का मामला सामने आ जाता है। दो दिन पहले तीन साल की बच्ची और अब पाँच साल की बच्ची को दरिंदगी का शिकार होना पड़ा।

शैलेष ने कहा कि बिलासपुर में बच्चियाँ सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी की सरकार में अधर्म बोला बाल बढ़ गया है। बावजूद इसके ना तो सरकार कुछ कह रही है और ना ही भाजपा के नेता मुंह खोलने को तैयार हैं। भाजपा के नेता सत्ता के नशे में मस्त हैं।  लेकिन राजनीतिक बयानबाज़ी जमकर रहे है। और जनता खून की आंसू रो रही है।

पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेटियों के साथ हो रहे अन्याय से बिलासपुर की जनता शर्मसार है। और भाजपा नेता सिर्फ बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा में मस्त है।

अपराध मुक्त शहर बनाने का दावा करने वाले भाजपा के नेता मौन हैं। शैलेष ने कहा कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में चोरी ,हत्या लूट दुष्कर्म और गरीबों की घर तोड़े जाने की घटनाएं सामान्य हो चली है। 15 दिन पहले ही अशोक नगर में दो लोगों की पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। एक महीने में आधा दर्जन बलात्कार का मामला सामने आ चुका है। बावजूद इसके भाजपा नेता अब तक सड़क पर नहीं उतरे हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा शासन काल में अपराधों पर अंकुश लगाने में सरकार पूरी तरह से नाकाम है। चुनाव आचार संहिता भी लग गयी है।  पीड़ित परिवार न्याय की  गुहार लगा रहे हैं। पुलिस प्रशासन का अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। अधिकारी कर्मचारी कलेक्टर सिर्फ लकीर पीट रहे हैं। जनता न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं। अस्पताल में डॉक्टर नहीं आ रहे हैंं।  मरीज परेशान हैं।

close