नुक्कड़ सभा में गरजे कांग्रेसी…अरविन्द समेत पूर्व मेयर ने कहा..चौकादार ने दो उद्योगपतियों के लिए देश को दांव पर रखा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— ब्लाक कांग्रेस 2 अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेसियों ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित सूर्या हॉटल के सामने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता अरविन्द शुक्ला ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर विपक्ष को प्रताड़ित किया जा रहा है। मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर है। केन्द्र सरकार की फिरकापरस्त नीतियों के चलते जनता में भयंकर आक्रोश है। जनता हताश और परेशान है।
            शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने पुराना बस स्टैण्ड स्थित नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में पूर्व महापौर राजेश पांडे ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अडानी प्रेम से देश को भयंकर नुकसान हो रहा है। भाजपा सरकार ने देश को गिरवी रख दिया है। आज से बहुत पहले कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने बता दिया था कि देश का चौकीदार देश का नहीं बल्कि दो उद्योगपतियों का चौकीदार बनकर रह गया है। आज राहुल गांधी की सारी बातें सच साबित हो रही है। केन्द्र सरकार के प्रति जनता में भयंकर आक्रोश है। 
           
नुक्कड़ सभा के पहले ब्लाक कांग्रेस दो के सभी कांग्रेसियों ने पदयात्रा में शिरकत किया। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दो के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा से मोदी समर्थकों में हलचल मची हुई है। यही कारण है कि मोदी सरकार ने एक सुनियोजित साजिश के तहत राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म कराया है। 
 राहुल गांधी के सवालों से भाजपा की केंद्र सरकार घबरा गयी है। आज तक केन्द्र सरकार ने नहीं बताया कि अडानी की कम्पनी में  बीस हजार करोड़ किसका है। अरविन्द शुक्ला ने सबके सामने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बिलासपुर विकास की एक एक गतिविधियों से भी अवगत कराया। 
अरविन्द ने बताया कि मात्र चार साल के भीतर बिलासपुर का तेजी से विकास हुआ है। दो बैराज बन जाने के बाद अरपा नदी 12 महीना पानी भरा रहेगा। बिलासपुर का वाटर लेबल बढेगा। जाहिर सी बात है कि भविष्य में जनता को पानी की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ेगा। 
इस दौरान अरविन्द शुक्ला ने प्रदेश सरकार की आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल,धनवंतरी मेडिकल योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ योजना, बिजली बिल हाफ योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी को साझा किया। साथ ही मोदी सरकार की योजनाओं पर जमकर निशाना साधा।
जय भारत सत्याग्रह के नुक्कड़ सभा को प्रमुख रूप से ,योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह,चित्रकांत श्रीवास,शैलेंद्र जयसवाल,शिवा मिश्रा, अनिल शुक्ला,गणेश रजक,अन्नपूर्णा ध्रुव,अनिल घोरे, शिव शंकर कश्यप,ओम कश्यप,राहुल सिंह,विक्की आहूजा ने भी संबोधित किया।
   ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से शुभलाकाश्मी सिंह,करम गोरख,राजीव गुप्ता,रिंकू छाबड़ा,चंद्रहास केशरवानी,वैभव शुक्ला,अरविंद त्रिपाठी,वीरेंद्र सारथी,महेंद्र यादव,डेनियल,पहलाद कश्यप,गुलनाज खान बाबा,राजेश ताम्रकार, भरत जुर्यानी, नितिन शुक्ला,आदि की शानदार उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन काजू महाराज ने किया ।
close