लूटपाट के 6 आरोपी चढ़ गए पुलिस के हत्थे…दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई..जानलेवा हमला के दो आरोपी गिरफ्तार

Editor
4 Min Read
बिलासपुर— कोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो अलग अलग लूट मामलों 6 आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी के अलावा लूट की मोबाइल बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
हत्या की नियत से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कोटा पुलिस के अनुसार ग्राम चंगोरी में शादी कार्यक्रम के दौरान गाली गलौच की घटना में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया।घटना 19 अप्रैल की रात्रि की है। किशन यादव और  उसके साथी गाली गलौज कर आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच विशाल यादव और अन्य लोगों ने गाली गलौज करने से मना किया। किशन यादव और उसके साथियों ने मिलकर विशाल यादव पर हत्या की नीयत से लाठी डंडा से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान विशाल यादव के सिर पर गंभीर चोट पहुंची। विशाल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा मे भर्ती कराया गया। इसके बाद सिम्स के लिए रिफर किया गया। अपराध कायम करने के बाद पुलिस ने आरोपी किशन यादव समेत खुशाल उर्फ चिंटू को गोबरीपाठ से गिरफ्तार किया है।
 
 
लूट में शामिल 6 आरोपी गिरफ्तार
कोटा पुलिस के अनुसार  भाटापारा निवासी मनोज कुमार सूर्यवंशी ने थाना पहुंचकर लूटपाट का अपराध दर्ज कराया। मनोज ने बताया कि 19 अप्रैल को  जगदेव प्रसाद और उसके अन्य 4-5 साथी सीपत से पेंड्री रिश्तेदार के घर गए थे। रात्रि वापस लौटते समय करीब साढे दस बजे ग्राम बेलटुकरी और चनाडोंगरी के पास दो मोटरसाइकिल में सवार 5-6 लोगों ऑटो को रोका। इसके बाद आरोपियों ने लोहे के राड से हमला कर दिया।  ऑटो में सवार जगदेव प्रसाद सूर्यवंशी को भी डराया धमकाया। आरोपियों ने पाकेट में रखे 20400 लूट लिए। आरोपियों ने ऑटो का शीशा भी तोड़ा।
        इसी तरह एक अन्य मामले में चनाडोंगरी निवासी रामेश्वर प्रसाद बघेल ने शिकायत दर्ज कराया कि वह ग्राम पंचायत का सरपंच है। 19 अप्रैल को दर्शनलाल खांडे, बरसाती लाल के साथ परसदा गया था। रात में गनियारी- बेलटुकरी होते हुए अपने गांव चनाडोंगरी लौट रहा था। बिलटुकरी मोड़ चनाडोंगरी रोड के पास करीब साढ़ दस बजे दो मोटरसायकल पर सवार चार पांच लोगों ने घेर लिया।  चाकू की नोट पर आरोपियों ने लूटपाट किया। पाकेट से नगद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।  मारपीट के दौरान दर्शन लाल खांडे के दाहिने पैर में चोट पहुंची है।
      दोनो मामलों को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की पतासाजी हुई। थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि घटना के दरमियानी रात पुलिस टीम ने ग्राम गनियारी और आसपास क्षेत्र में घेराबंदी किया। मुखबिर की सूचना पर दोनों मामलों के 6 संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान संदेहियों ने लूटपाट की घटना को कबूल किया। आरोपियों से कुल 34520 रुपए के अलावा लूट की मोबाइल को जब्त किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की गयी है। 
close