बिलासपुर—सरकंडा पुलिस ने अशोक नगर स्थित अटल आवास में घातक हथियारों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुंडा बदमाशों को पकडा है। पुलिस एक दर्जन से अधिक चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कुछ ऐसे भी बदमाशों के चहरे शामिल हैं जिनके खिलाफ 307 और 327 जैसे धाराओं के तहत पहले से ही अपराध दर्ज किया गया है।
प्रकरण के आरोपियों के पास से नशीली गोलियां हुई है। बरामद उन्हें नशीली गोलियां उपलब्ध कराने वालों का पता लगाया जा रहा है। मामले में अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि बिना प्रिस्क्रिप्शन या डॉक्टरी सलाह के दवाओं बेचने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाएगा। लाइसेंस निरस्ती की कार्रवाई भी जाएगी।
सरकंडा पुलिस के अनुसार 9 मई को अशोकनगर निवासी सतेश्वर बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी ने बताया कि शाम करीब 06 30 बजे घर के सामने परिवार के साथ बैठा था। इसी दौरान घर के सामने रोड में मोटर सायकल से एक्सीडेंट हो गया। दोनो मोटर सायकल चालक लड़के गिर गये। दोनों को चोट लगी। अपनी मां, पड़ोसी रानी सोनी और अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों चालकों को रोड किनारे तक सुरक्षित लेकर आये।
इसी बीच मोटरसायकल की टक्कर में घायल एक लड़का निखिल साहू के साथी मोहम्मद साहिल, परमेश्वर यादव, अफसा खान, विशेष खरे और अन्य लोग आ धमके। सभी मिलकर वाद विवाद करने लगे। और आरोप लगाया कि निखिल साहू को एक्सीडेंट किया है। ईलाज और खर्चा पानी 2000 दे। मना करने पर सभी ने अश्लील गाली गलौच किया।
पीड़ित ने बताया कि सभी मिलकर हाथ मुक्का बेल्ट से मारपीट करने लगे। इसी दौरान मोहल्ले की सरिता सोनी बीच बचाव करने आयी । निखिल साहू और उसके साथी धारदार चाजू से अन्य लोग हाथ बेल्ट, हाथ मुक्का से मारपीट करना शुरू कर दिया। सिर, पीठ में चोट पहुंची है। मारपीट के दौरान अधिकतर लोग धारदार चाकू रखे थे।
सरिता सोनी को अधिक चोट आने पर एम्बुलेंस से ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निखिल साहू मोह साहिल, परमेश्वर याद, अफसा खान, विशेष खरे और उसके अन्य साथी मिलकर जबरन पैसों की मांग कर धारदार चाकू हाथ मुक्का, बेल्ट से मारपीट कर चोट पहुंचाया है।
रिपोर्ट लिखे जाने के बाद जानकारी को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। आरोपियों को धरपकड अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि जानकारी एकत्र कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया गया है। सभी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम पता,ठिकाना
1. निखिल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी चाटीडीह राजय नगर सरकण्डा। 2. मोहम्मद साहिब उम्र 20 वर्ष निवासी अशोक नगर मुरूम अटल आवास 3.परमेश्वर यादव उम्र 20 वर्ष निवासी चांटीडीह अशोक नगर। 4. विशेष खरे उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास। 5. समीर अली उम्र 19 वर्ष निवासी चांटीडीह मस्जिद के पास। 6. सूरज सिंह ठाकुर उम्र 21 वर्ष साकिन ईरानी मोहल्ला चांटीडीह । 7. अजहर खान पिता अशगर खान उम्र 19 वर्ष निवासी चाटीडीह। 8. अफजल खान पिता अशगर खान उम्र 19 वर्ष निवासी चाटीडीह। 9. यशवंत यादव पिता जमेश्वर यादव उम्र 21 वर्ष निवासी अशोक नगर। 10. दीपक श्रीवास पिता हेमत श्रीवास उम्र 22 वर्ष साकिन संजय नगर बांटीडीह। 11. तुलसी सारथी पिता मोहन लाल उम्र 19 वर्ष निवासी संजय नगर चाटीडीह। 12. आशुतोष तिवारी पिता स्व. बसंत तिवारी उम्र 22 वर्ष साकिन संजय नगर चांटीडीह। 13. एक नाबालिक।