चाकू और हॉकी स्टिक से हमला…चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…चारो बदमाशो को पुलिस ने भेजा जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर…सरकन्डा पुलिस ने मिलकर पीड़ित पर हाकी चाकू से जानलेवा हमला किया। मामले में शिकायत के बाद चारो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। चारो आरोपियों को अलग अलग ठिकानों ने पकड़ा गया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल किया। इसके बाद चारो को न्यायालय के हवाले किया गाय है।
पकड़े गए आरोपिोयं का नाम और पता ठिकाना
1) सूरज यादव उर्फ टेम्पा पिता भवानी लाल यादव निवासी लंबोदर नगर नूतन चौक सरकंडा
2) अनिकेत यादव पिता रामनिवास यादव  निवासी लंबोदर नगर नूतन चौक सरकंडा
3) राजा यादव उर्फ पोतरा पिता मनोज यादव निवासी नूतन चौक सरकंडा
4) अजय कोरी पिता संतोष कोरी निवासी नूतन चौक सरकंडा
सरकन्डा पुलिस के अनुसार नूतन चौक सरकंडा निवासी मनोज प्रजापति ने जानलेवा हमला का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडि़त ने बताया कि मोटरसाइकिल से भाई संतोष प्रजापति के साथ  सैलून जा रहा था। नूतन कॉलोनी रोड में सूरज यादव उर्फ टेम्पा,अजय कोरी, अनिकेत यादव, राजा यादव खड़े ने घेर लिया।
पूर्व में  बच्चों के बीच आपसी विवाद मामले में को लेकर चारो ने संतोष प्रजापति के साथ गाली गलौज किया। मना करने पर चारो ने मारना पीटना शुरू कर दिया। अनिकेत यादव ने हाकी स्टिक से मारपीट किया। इसी  दौरान सूरज यादव उर्फ़  तेम्पा ने संतोष प्रजापति पर हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
पुलिस ने रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए  दबिश देकर नूतनचौक के पास अलग-अलग स्थानों से चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपिोयं ने जुर्म कबूल किया है। चारों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close